IPL Auction: जाने कौन से खिलाड़ी हुए मालामाल, किसे होना पड़ा निराश

आज आईपीएल के 13वें संस्करण का नीलामी कार्यक्रम हुआ, जिसमें 338 खिलाड़ियों के ऊपर नीलामी का दौर चला। जाने कौन से खिलाड़ी हुए मालामाल..
IPL Auction 2020: जाने कौन से खिलाड़ी हुए मालामाल, किसे होना पड़ा निराश
IPL Auction 2020: जाने कौन से खिलाड़ी हुए मालामाल, किसे होना पड़ा निराशSocial Media

राज एक्सप्रेस। आज आईपीएल (IPL Auctions) के 13वें संस्करण का नीलामी कार्यक्रम हुआ, जिसमें 338 खिलाड़ियों के ऊपर नीलामी का दौर चला। जाने किस खिलाड़ी को कितने पैसों में खरीदा गया है। इस नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी के पास सबसे ज्यादा बजट था, किंग्स इलेवन के पास 42.70 करोड़ का बजट मौजूद था। जबकि इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के पास सबसे कम बजट है, मुंबई इंडियंस 13.5 करोड़ के बजट के साथ इस नीलामी में उतरी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों और गेंदबाज पैट कमिंस पर हुई पैसों की वर्षा

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की कमान संभालने वाले पैट कमिंस को, आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ में खरीद लिया है। नीलामी के दौरान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे बड़े बजट के खिलाड़ी बने, इससे पहले युवराज सिंह साल 2015 में 16 करोड़ रुपए के खिलाड़ी थे।

ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा लिया है।

ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज बल्लेबाज एरोन फिंच जिनका बेस प्राइज 1 करोड़ था, उन्हें 4.40 करोड़ में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने खरीद लिया है।

ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ था, उनको 10.75 करोड़ रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एलेक्स केरी जिनका बेस प्राइस 50 लाख था, उनको 2.40 करोड़ में खरीद लिया गया है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कल्टर-नील को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी में 8 करोड़ में खरीद लिया है।

डेढ़ करोड़ के बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मोरिस को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने 10 करोड़ में खरीद लिया है।

शिमरोन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा लिया है।

नीलामी की शुरुआत में क्रिस लिन पर पहली बार मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई थी और उनको 2 करोड़ में खरीद लिया गया।

इयोन मोर्गन का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ था, लेकिन, मॉर्गन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा है।

जेसन रॉय को दिल्ली कैपिटल्स में डेढ़ करोड़ रुपए में खरीद लिया है। साथ ही एक करोड़ के बैस प्राइस वाले क्रिस वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है।

तेज गेंदबाज सैम कुरिन जिनका बेस प्राइस एक करोड़ था उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.50 करोड़ में खरीदा है।

भारतीय में पीयूष चावला चमके

भारतीय खिलाड़ी रोबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ के बजट में खरीदा है, उथप्पा को इसी साल केकेआर ने रिलीज किया था।

भारतीय स्पिनर पीयूष चावला को इस बार बड़ा बजट मिला है, उन्हें 6.75 करोड में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

भारतीय गेंदबाज जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ में खरीद लिया है।

भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा जिल बैस प्राइस 50 लाख रखा गया था, वे अनसोल्ड रहे।

भारतीय टीम के ऑलराउंडर यूसुफ पठान एक करोड़ था वह भी अनसोल्ड रहे। कॉलिन डी ग्रैंडहोम भी अनसोल्ड रहे। भारतीय खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी भी अनसोल्ड रहे हैं। मुशफिकुर रहीम, नमन ओझा, कुशल परेरा, शाई होप, एंड्रयू टाई भी अनसोल्ड रहे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com