IPL: CSK के कप्तान धोनी और खिलाड़ियों ने किया जमकर अभ्यास, देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास के दौरान खूब पसीना बहाया और जमकर शॉट लगाए।
IPL: CSK, MS Dhoni
IPL: CSK, MS DhoniSocial Media

राज एक्सप्रेस। आईपीएल की शुरुआत में अब 3 दिन का वक्त बाकी है। पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वैश्विक महामारी के चलते भारत में होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को यूएई में आयोजित करवाया जा रहा है। पिछले कई महीने से क्रिकेट से दूर खिलाड़ियों ने यूएई पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास के दौरान खूब पसीना बहाया और जमकर शॉट लगाए।

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान महेंद्र सिंह धोनी, शेन वाटसन और रायडू बेहतरीन शॉट खेलते नजर आए। अभ्यास में रविंद्र जडेजा, डुप्लेसी, पीयूष चावला, शार्दुल ठाकुर भी खेल रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 विश्व कप के बाद से कोई में अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन अभ्यास के दौरान वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

ढूंढना होगा रैना और हरभजन का विकल्प

आईपीएल की तैयारियां जोरों-शोरों पर है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में फिलहाल सुरेश रैना और हरभजन सिंह मौजूद नहीं है। उनका विकल्प ढूंढना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद जरूरी है। दोनों ही निजी कारणों के चलते आईपीएल में नहीं खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स रैना के रिप्लेसमेंट के तौर पर रितुराज गायकवाड़ को मौका दे सकती है, लेकिन 20 दिन गुजर जाने के बावजूद अब तक गायकवाड़ की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com