IPL : दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो का मुकाबला
IPL : दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो का मुकाबलाSocial Media

IPL : दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो का मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुम्बई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला आईपीएल का 69वां मैच करो या मरो का मुकाबला होगा।

मुम्बई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुम्बई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला आईपीएल का 69वां मैच करो या मरो का मुकाबला होगा,जिसे जीतने की सूरत में ही दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच पाएगी। दिल्ली के 13 मैचों में सात जीत के बाद 14 अंक हैं और वह तालिका में पांचवें स्थान पर है। अगली जीत उसे 16 अंकों पर पहुंचाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी कल की जीत के बाद 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और उसकी उम्मीदें भी दिल्ली की हार पर टिकी हुई हैं। बेंगलुरु का नेट रन रेट -0.253 है जबकि दिल्ली का नेट रन रेट 0.255 हैं। दोनों टीमों के 16 अंक होने की सूरत में नेट रन रेट प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला करेगा।

दिल्ली की उम्मीदें उसके ओपनर डेविड वॉर्नर पर टिकी हुई हैं। इस सीजन में दिल्ली के प्रमुख रन स्कोरर बने वॉर्नर ने 11 मैचों में 427 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी औसत 53.37 और स्ट्राइक रेट 151.95 रहा है। 2016 से मुंबई के खिलाफ उन्होंने आठ मैचों में 64.83 के औसत से 389 रन बनाए हैं। मुंबई के खिलाफ उनके अंतिम तीन स्कोर 36, 85* और 60 के हैं।

इस सीजन में चोट के कारण तीन मैच नहीं खेलने के बाद भी खलील अहमद ने नौ मैचों में 18.18 के औसत से 16 विकेट लेकर शीर्ष विकेट लेने वालों में से एक हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ खेले गए तीन मैचों में छह विकेट लिए हैं। इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ियों में से एक मिचेल मार्श ने साबित कर दिया है कि क्यों वह टी20 मैचों में विशेष हैं। पावरप्ले में उन्होंने 136.90 के स्ट्राइक रेट से 115 रन बनाए हैं और सिर्फ दो बार ही आउट हुए हैं। उनके अंतिम दो स्कोर 89(62) और 63(48) हैं और उन्होंने तीन पारियों में चार विकेट भी लिए हैं।

दिल्ली के खिलाफ मुम्बई के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का बल्ला खूब बोलता है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 12 मैचों में 48.25 के औसत और 147.33 के स्ट्राइक रेट से 386 रन बनाए हैं। उन्होंने किसी भी अन्य आईपीएल विपक्ष की तुलना में दिल्ली के खिलाफ अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन में दस कैच लपके और दो रन आउट भी किए।

इशान किशन के ओपनिंग पार्टनर और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में 48 रन बनाकर आखिरकार फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने 2019 के बाद से वानखेड़े स्टेडियम में 10 मैचों में 39.66 की औसत और 135.74 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं। 2022 में वह पावरप्ले में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

चोट से उबरने के बाद एनरिक नोत्र्जे ने शानदार वापसी की है और अंतिम चार पारियों में सात विकेट लिए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ पांच पारियों में पांच विकेट लिए हैं। इस सीजन में उन्होंने डेथ ओवरों में चार ओवर फेंके हैं, जहां उन्होंने 8.50 की इकॉनमी से चार विकेट लिए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com