IPL: चेन्नई पहुंचे धोनी, हुआ भव्य स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंचे, देखें वायरल वीडियो...
IPL: चेन्नई पहुंचे धोनी, हुआ भव्य स्वागत, देखें वायरल वीडियो
IPL: चेन्नई पहुंचे धोनी, हुआ भव्य स्वागत, देखें वायरल वीडियोSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चेन्नई पहुंचे। चेन्नई में उनका भव्य स्वागत किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में ट्रेनिंग सेशन के लिए पहुंचे हैं। आईपीएल 29 मार्च से शुरू होने वाला है और उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग को मुंबई इंडियंस का सामना करना है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में पहुंचे जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। होटल में घुसते ही उन्होंने अपने शानदार व्यक्तित्व का उदाहरण पेश किया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी का स्वागत हो रहा है। धोनी के वेलकम के दौरान वहां खड़े गार्ड धोनी को नमस्ते करते हैं, लेकिन वह उन्हें शानदार व्यक्तित्व का उदाहरण देते हुए हाथ मिलाकर आगे बढ़ते हैं। पूरे वीडियो में धोनी जहां रुके हैं उसकी झलक दिखाई गई है।

आप भी इस वीडियो की लिंक पर जाकर यह वीडियो देख सकते हैं।

चेन्नई में सबसे पसंदीदा हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के बड़े खिलाड़ी रहे और कप्तानी भी की साथ ही टीम को तीन बार खिताब भी जिताया। महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई में देख सभी बड़े उत्साहित हैं, 13वें संस्करण के लिए महेंद्र सिंह धोनी अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग सत्र का हिस्सा बनेंगे, एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग सत्र रखा गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथ ने बताया कि, धोनी मौजूदा उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग सत्र का हिस्सा बनेंगे। जबकि टीम का एक और तैयारी शिविर 19 मार्च से शुरू किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co