IPL: धोनी कर रहे जबरदस्त अभ्यास, लगाए 5 छक्के, देखें वायरल वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर वापसी को तैयार हैं, लगाए 5 छक्के, देखें वायरल वीडियो...
IPL: धोनी कर रहे जबरदस्त अभ्यास, लगाए 5 छक्के, देखें वायरल वीडियो
IPL: धोनी कर रहे जबरदस्त अभ्यास, लगाए 5 छक्के, देखें वायरल वीडियोSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के मैदान पर वापसी को तैयार हैं। 29 मार्च से आईपीएल 2020 शुरू होने वाला है और वह चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर खूब मेहनत कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए कप्तानी करते हैं। वह फिलहाल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में नेट अभ्यास के दौरान खेलते दिखे। उन्होंने नेट अभ्यास के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 छक्के लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारतीय स्टार स्पोर्ट्स तमिल ट्विटर के द्वारा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह लगातार पांच छक्के मारते देखे जा सकते हैं।

आप भी इस लिंक पर जाकर देखें महेंद्र सिंह धोनी की जबरदस्त बल्लेबाजी

विश्व कप 2019 के बाद मैदान पर

महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर थे, अब वह चेन्नई में खूब पसीना बहा रहे हैं, आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए सब उत्साहित हैं। आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला 29 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।

आईपीएल पर निर्भर होगा भारतीय टीम में चयन

38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आईपीएल प्रदर्शन पर सबकी नजरें हैं, सब चाहते हैं कि वह आने वाले T20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनें। यह सब उनके आईपीएल के प्रदर्शन पर ही निर्भर होगा कि, वह भारतीय टीम में वापसी करेंगे या नहीं।

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल कैरियर की बात करें तो उन्होंने आईपीएल के हर संस्करण में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल का खिताब दिलाया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com