आज से शुरू होगा आईपीएल घमासान, मुंबई और चेन्नई की टीम भिड़ेगी

आज से आईपीएल घमासान शुरू हो रहा है जहां पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच होगा।
IPL, MIvsCSK
IPL, MIvsCSKSocial Media

राज एक्सप्रेस। दुनिया धीरे-धीरे वैश्विक महामारी से उभरने की कोशिश में लगी इसी बीच क्रिकेट जगत में एक खुशखबरी आयी है आज से आईपीएल घमासान शुरू हो रहा है जहां पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच होगा। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की टीमें आपस में पहली जीत के लिए लड़ती नजर आएंगी। वैश्विक महामारी के चलते आईपीएल में दर्शकों की मौजूदगी नहीं रहेगी। भारत में होने वाले इस आईपीएल को इस बार महामारी के चलते यूएई में आयोजित करवाया जा रहा है।

मुंबई इंडियंस को होगी पहले मुकाबले को जीतने की आस

जानकारी के लिए बता दें मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला जीतने की आस होगी क्योंकि इससे पहले भी जब आईपीएल के कुछ मैच यूएई में कराए गए थे तब मुंबई इंडियंस की टीम सभी मुकाबले हार गई थी। लीग में अब तक दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 28 मैच खेले हैं जिसमें 17 बार मुंबई इंडियंस को जीत मिली है जबकि 11 बार चेन्नई सुपर किंग्स जीती है।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नहीं होंगे हरभजन और रैना

इस बार चेन्नई को सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर है उनके साथ उनके अनुभवी खिलाड़ी हरभजन सिंह और सुरेश रैना नहीं खेलेंगे निजी कारणों के चलते उन्होंने आईपीएल से नाम वापस ले लिया है। दोनों खिलाड़ियों के ना होने से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उनके विकल्प ढूंढने होंगे। लेकिन धोनी की कप्तानी को देखते हुए उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने अब तक कोई ना कोई रणनीति जरूर तय कर ली होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस प्रकार है

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, रवींद्र जडेजा, अंबति रायडू, पीयूष चावला, केदार जाधव, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी नगिदी, मिशेल सेंटनर, सैम कुरेन, मुरली विजय, जोश हेजलवुड, ऋतुराज गायकवाड़, नारायण जगदीशन , केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर

मुंबई इंडियंस की टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेनघन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मोहसिन खान, प्रिंस बलवंत राय सिंह, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, नाथन कूल्टर नाइल, ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक, आदित्य तारे, जेम्स पैटिंसन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com