आईपीएल : शिखर का आतिशी अर्धशतक, दिल्ली ने पंजाब को दी शिकस्त

शिखर धवन के आतिशी 69 रन और शिमरॉन हेत्माएर के जोरदार 16 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर तालिका में 12 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया।
आईपीएल : शिखर का आतिशी अर्धशतक, दिल्ली ने पंजाब को दी शिकस्त
आईपीएल : शिखर का आतिशी अर्धशतक, दिल्ली ने पंजाब को दी शिकस्तSocial Media

राज एक्सप्रेस। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के आतिशी 69 रन और शिमरॉन हेत्माएर के जोरदार 16 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईपीएल मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर तालिका में 12 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया।

पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल के पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती होने से मयंक अग्रवाल को कप्तानी सौंपी गयी और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए नाबाद 99 रनों की शानदार पारी खेली जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन दिल्ली ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 167 रन बनाकर 14 गेंद शेष रहते मैच समाप्त कर दिया।

दिल्ली की आठ मैचों में यह छठी जीत रही और वह 12 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। पंजाब को दूसरी तरफ आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और वह छह अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।

सबा करीम बने दिल्ली कैपिटल्स के टैलेंट सर्च प्रमुख :

आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद सबा करीम को रविवार को टीम का टैलेंट सर्च प्रमुख नियुक्त लिया है। करीम ने भारत की तरफ से एक टेस्ट और 34 वनडे खेले और वह पूर्व में राष्ट्रीय चयनकर्ता रह चुके हैं वह हाल तक बीसीसीआई के महा प्रबंधक क्रिकेट संचालन के पद पर रहे थे। 53 वर्षीय करीम ने कहा,''दिल्ली कैपिटल्स एक रोमांचक टीम है और मुझे उनके साथ काम करने का इन्तजार है।''करीम ने घरेलू क्रिकेट में बिहार और बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है और उनके नाम 7000 से ज्यादा रन और 243 कैच तथा 55 स्टंपिंग हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com