IPL: इस ऑलराउंडर के चले जाने से दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) अब आईपीएल 2020 का हिस्सा नहीं होंगे। जानें क्या है वजह...
IPL: इस ऑलराउंडर के चले जाने से दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ी
IPL: इस ऑलराउंडर के चले जाने से दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ीSocial Media

राज एक्सप्रेस। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) अब आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने आने वाले 13वें सत्र से अपना नाम वापस ले लिया है। क्रिस वोक्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले थे। आईपीएल का 13वां संस्करण 29 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाला है। जिसके उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

स्काई स्पोर्ट डॉट कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने फ्रेंचाइजी को इस बात की खबर दे दी थी और फ्रेंचाइजी उनके विकल्प को ढूंढने में लगी हुई है। क्रिस वोक्स (Chris Woakes) कहा था कि, वह ग्रीष्मकालीन सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को ज्यादा तवज्जो देना चाहते हैं, जिसके चलते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ी

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में इस बड़े ऑलराउंडर को डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन अब इनके बाहर चले जाने से दिल्ली कैपिटल की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। जल्दी क्रिस वोक्स (Chris Woakes) का विकल्प दिल्ली कैपिटल्स को ढूंढना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ने का दूसरा बड़ा कारण यह है कि उनके बड़े तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पहले ही चोटिल हैं। अब देखना यह है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस परेशानियों से कैसे उभर पाती है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co