इरफान पठान बोले पहले गेंदबाजों को कंट्रोल करना पसंद करते थे धोनी
इरफान पठान बोले पहले गेंदबाजों को कंट्रोल करना पसंद करते थे धोनीSocial Media

इरफान पठान बोले, पहले गेंदबाजों को कंट्रोल करना पसंद करते थे धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर खुलासा किया है।

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर खुलासा किया है। उनके मुताबिक साल 2007 में अपनी कप्तानी की शुरुआत करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले गेंदबाजों को कंट्रोल करना पसंद करते थे, लेकिन साल 2013 तक उन्होंने उन पर भरोसा करना शुरू कर दिया था। इस दौर में वह काफी कूल कप्तान बन गए थे। इरफान पठान स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में बात कर रहे थे, जहां उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चा की और उन में आए बदलाव के बारे में बताया।

धोनी को लेकर पठान ने कही यह बात

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि, जैसे-जैसे समय बीतता गया धोनी में कप्तान के तौर पर कई रूप में बदलाव आए। इरफान पठान साल 2007 विश्व कप और साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा थे और धोनी की कप्तानी में उन्होंने काफी समय बिताया है।

इरफान पठान ने कहा कि, साल 2007 में यह पहली बार हुआ जब धोनी को टीम को कप्तानी मिली और बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद आप थोड़े उत्साहित हो जाते हैं, आप इस उत्साह की वजह को समझ सकते हैं।

धोनी में आया है यह बदलाव

इरफान पठान से जब धोनी में आए बदलाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, साल 2007 में वह उत्साहित होकर विकेटकीपिंग से गेंदबाजी छोर तक आ जाते थे और साथ ही गेंदबाजों पर भी नियंत्रण करने की कोशिश करते थे, लेकिन साल 2013 में वह गेंदबाजों पर भरोसा करने लगे थे, धीरे-धीरे वह शांत हो गए थे।

2013 तक गेंदबाजों पर आने लगा था भरोसा

धोनी को लेकर पठान ने आगे कहा कि, धीरे-धीरे धोनी में बदलाव आने लगा था। साल 2007 से 2013 के बीच उन्होंने अपने धीमे तेज गेंदबाजों और स्पिनरों पर भी भरोसा करना शुरू कर दिया था और जब 2013 चैंपियंस ट्रॉफी नजदीक आई वह बहुत स्पष्ट होता थे कि अहम मौके पर मैच जीतने के लिए किन गेंदबाजों का इस्तेमाल करना है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com