मिताली राज ही नहीं, इन खिलाड़ियों की भी बन रही है बायोपिक

भारतीय सिनेमा ने हॉकी, कुश्‍ती, क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी कई फिल्‍मों का निर्माण किया हैं। भारत का मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की जीवन पर बनी बायोपिक सफलता का एक कामयाब इतिहास है
 खिलाड़ियों की बायोपिक
खिलाड़ियों की बायोपिकPriyanka Yadav - RE

राज एक्सप्रेस। खेल जगत में बायोपिक का निरंतर दौर जारी है, बॉलीवुड में खेलो पर आधारित फिल्मों का भी अपना अलग जलवा है, वैसे तो बॉलीवुड का और खेल का गहरा नाता रहा है। दर्शक, अपने चहेते खिलाड़ियों के संघर्ष को पर्दे पर देखने को काफी उत्सुक रहते हैं। भारतीय सिनेमा ने हॉकी, कुश्‍ती, क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी कई फिल्‍मों का निर्माण किया हैं। भारत का मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की जीवन पर बनी बायोपिक सफलता का एक कामयाब इतिहास है बायोपिक उन खिलाड़ियों जीवन पर बनाई जाती है, जिन्होंने अपने दम पर खुद को काबिल बनाया है।

आइये जानते है उन खिलाड़ियों की बायोपिक के बारे में जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा-

मिताली राज- भारत की महिला क्रिकेट टीम की स्टार मिताली राज पर बॉयोपिक बनने जा रही है। वायकॉम 18 ने महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज पर बायोपिक बनाने की घोषणा की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को मिताली राज का किरदार निभाएंगी। तापसी ने भी इस रोल को निभाने की खुद भी इच्छा जताई थी। मिताली राज को सन 2003 अर्जुन अवार्ड और 2015 पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

कपिल देव - क्रिकेट के इतिहास में कपिल देव को महान आलराउंडर के नाम से जाना जाता है। बॉलीवुड एक्टर ने रणवीर स‍िंह फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार कप‍िल देव का क‍िरदार न‍िभाएंगे। इस फिल्म में कपिल देव की कप्तानी में भारत की जीत की कहानी के बारे में बताया जाएगा, जब भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर 1983 में पहला विश्वकप खिताब जीता था। कपिल देव को वर्ष 1979-80 में अर्जुन अवार्ड, 1982 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

अभिनव बिंद्रा- ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले शूटर खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा की बायोपिक पर भी काम चल रहा है। इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे और एक्टर हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बिंद्रा ने साल 2008 में बीजिंग में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण जीता था। इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ अनिल कपूर भी हैं। अभिनव बिंद्रा को वर्ष 2009 पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

साइना नेहवाल- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को लेकर भी बायोपिक बनाई जा रही है। परिणीति बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। इसकी शूटिंग पिछले साल सितम्बर में शुरू हुई थी। साइना नेहवाल को 2009 में अर्जुन पुरस्कार, 2009-10 में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार, 2010 में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

मेजर ध्यानचंद - हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जीवन को भी ‎फिल्म में ‎दिखाया जाएगा। जीवनी पर बन रही आगामी फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक फिल्म में इस महान शख्सियत का किरदार निभाने वाले मुख्य अभिनेता का चयन नहीं किया है। पर्दे पर हॉकी के इस महान खिलाड़ी का किरदार अदा करने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान, रणबीर कपूर के नामों पर चर्चा थी। बाद में इस तरह की भी अटकलें लगीं कि वरुण धवन इस किरदार को निभाएंगे। मेजर ध्यानचंद को 1956 पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

सैयद अब्दुल रहीम- भारत के मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की ‎जिंदगी पर आधा‎रित बायोपिक बनने जा रही है। इसमें मुख्य भूमिका में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। जबकि बोनी कपूर, आकाश चावला, जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। सैयद अब्दुल रहीम ने भारतीय टीम को एशियन गेम्‍स में 1962 में गोल्‍ड मेडल जीता था। भारत को 'एशिया के ब्राजील' के खिताब से नवाजा गया था।

पीवी सिंधु- पीवी सिंधु की बायोपिक बनने की चर्चा जारी है, हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। खबरों के अनुसार भारतीय एथलीट पीवी सिंधु के बॉयोपिक पर फिल्म बनने की तैयारी हो रही है। सिंधु की बायोपिक पर एक्टर से प्रोड्यूसर बने सोनू सूद बनाने वाले हैं। इस फिल्म में सिंधु का किरदार कौन निभाएगा, यह भी अभी फाइनल नहीं हुआ है। पीवी सिंधु को वर्ष 2015 में पद्म श्री, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान और 2013 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था।

पुलेला गोपीचंद- भारतीय बैडमिंटन टीम के प्रमुख राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद पर भी बायोपिक बनाई जा रही है। ट्रेड विश्लेषक तरुण आदर्श ने इसके बारे में जानकारी दी थी कि उनके ऊपर एक बायोपिक बनने की योजना तैयार की जा रही है। बता दें कि गोपीचंद की बायोपिक 2 भाषाओं में बनेगी। हिंदी के अलावा यह फिल्म तेलुगु में भी बनेगी। पुलेला गोपीचंद ने वर्ष1999 में अर्जुन पुरस्कार, 2001में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, 2005 पद्म श्री पुरस्कार 2009 में द्रोणाचार्य पुरस्कार, से नवाजा गया था।

आइये जानते है खेलों पर आधारित कुछ फिल्में के नाम-

वर्ष 1947 बॉडी एंड सोल, 1979 ब्रेकिंग अवे ,1980 केड्डीरूशाक,1988 ‘बुल दुर्हम’,1998 द बिग लेबोव्स्की, 1992 में जो जीता वही सिकंदर, 2001 में लगान , 2007 में चक दे इंडिया, 2005 में इक़बाल, 2010 में स्ट्राइकर, 2011 पटियाला हॉउस ,2012 में पान सिंह तोमर, 2013 में भाग मिल्खा भाग, 2014 में मैरीकॉम, 2016 दंगल , 2016 एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, 2017 सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com