जापानी स्टार ओसाका ओलम्पिक टेनिस मुकाबलों से बाहर

जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका मंगलवार को तीसरे राउंड में हारकर टोक्यो ओलम्पिक से बाहर हो गयीं।
जापानी स्टार ओसाका ओलम्पिक टेनिस मुकाबलों से बाहर
जापानी स्टार ओसाका ओलम्पिक टेनिस मुकाबलों से बाहरSocial Media

टोक्यो। जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) मंगलवार को तीसरे राउंड में हारकर टोक्यो ओलम्पिक (Tokyo Olympic) से बाहर हो गयी। विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) को चेक गणराज्य की मार्केटा वोन्द्रूसोवा (Marketa Vondrousova) ने 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) का मार्केटा वोन्द्रूसोवा (Marketa Vondrousova) से इससे पहले कभी मुकाबला नहीं हुआ था। हार के बाद नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने स्वीकार किया कि इस मुकाबले के लिए उन पर काफी दबाव था।

नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने गत 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह में ओलम्पिक ज्योति को प्रज्ज्वलित किया था। नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) का यह पहला ओलम्पिक था और उन पर पहली बार ओलम्पिक में खेलने का दबाव साफ नजर आया। नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने पहले और तीसरे गेम में अपनी सर्विस गंवाई और 0-4 से पिछड़ गयीं।

इसके बाद जाकर नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने इस सेट का अपना पहला गेम जीता लेकिन चेक खिलाड़ी ने जापानी खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने पहला सेट गंवाने के झटके की शुरुआत से उबरते हुए दूसरे सेट में मार्केटा वोन्द्रूसोवा (Marketa Vondrousova) की सर्विस तोड़ दी लेकिन 42 वीं रैंकिंग की चेक खिलाड़ी ने वापसी करते हुए दूसरे सेट के 10 वें गेम में सर्विस ब्रेक हासिल किया और मैच समाप्त कर दिया। मार्केटा वोन्द्रूसोवा (Marketa Vondrousova) ने जीत के बाद इसे अपने करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक बताया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com