दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हुई जूनियर महिला टीम
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हुई जूनियर महिला टीमSocial Media

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हुई जूनियर महिला टीम

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम मंगलवार सुबह यहां के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई।

बेंगलुरु। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम (Indian Junior Women's Hockey Team) मंगलवार सुबह यहां के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ( Kempegowda International Airport ) से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई। कप्तान प्रीति के नेतृत्व में भारतीय टीम 17 से 25 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीकी जूनियर महिला हॉकी टीम (Junior Women's Hockey Team) और दक्षिण अफ्रीका-ए टीम का सामना करेगी। रुताजा दादासो पिसल को उप-कप्तान की जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। प्रीति ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में खेलने को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा, "टीम में हर कोई दक्षिण अफ्रीका में खेलने के लिये बहुत उत्साहित है। यह कुछ खिलाड़ियों का पहला दौरा है और हम चुनौती के लिये तैयार हैं। हमने बेंगलुरु के राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में एक बहुत अच्छा शिविर पूरा किया है, जहां हमें सीनियर टीम को भी करीब से देखने का मौका मिला।"

उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ ये मैच एशिया कप अंडर-21 (Asia Cup Under-21) से पहले एक अच्छा प्रदर्शन दौरा होगा। दक्षिण अफ्रीका में ये मैच हमें उन क्षेत्रों को समझने में मदद करेंगे जिनमें सुधार की आवश्यकता है।" भारतीय लड़कियां 17, 18 और 20 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की अंडर-21 टीम से भिड़ेंगी, जबकि 24 और 25 फरवरी को उनका सामना दक्षिण अफ्रीका 'ए' टीम के खिलाफ होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com