ज्वाला गुट्टा बर्थडे
ज्वाला गुट्टा बर्थडेSyed Dabeer Hussain -RE

भारत की स्टार शटलर हैं ज्वाला गुट्टा, अपने खेल से किया देश का नाम रोशन

भारत की स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा का बैडमिंटन करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने देश को कई मेडल दिलाकर अपना और देश का नाम रोशन किया है। आज वे जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचना भी कइयों का सपना होता है।

राज एक्सप्रेस। बैडमिंटन खेल में भारत का नाम रोशन करने वाली ज्वाला गुट्टा आज 7 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने खेल को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। यही वजह है कि आज उनका नाम बैडमिंटन की स्टार शटलर के तौर पर लिया जाता है। हालांकि ज्वाला गुट्टा का इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उनके रास्ते में कई रुकावटें आईं। लेकिन इसके बावजूद वे आगे बढ़ती रहीं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में।

ज्वाला गुट्टा का जन्म 7 सितंबर 1983 को महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ था। जबकि उनका पालन पोषण हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ।

ज्वाला को बैडमिंटन की शिक्षा अपनी मां से मिली। दरअसल उनकी मां भी एक बैडमिंटन की खिलाड़ी रही थीं, इसके चलते उन्होंने बैडमिंटन खेलना अपनी मां से ही सीखा था।

उन्होंने काफी कम उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। वे रोजाना अपने घर से करीब 38 किलोमीटर दूर बैडमिंटन सीखने के लिए जाया करती थीं।

साल 2006 के दौरान ज्वाला ने देश के लिए राष्ट्रकुल में मेडल अपने नाम किया था। इसके साथ ही वे यह मेडल अपने नाम करने वाली देश की पहली महिला बनी थीं। उनके खेल को सुधारने का श्रेय वे अपने कोच सैयद मोहम्मद आरिफ को देती हैं।

इस बीच साल 2005 में ज्वाला की शादी एक बैडमिंटन प्लेयर चेतन आनंद से हो गई। लेकिन कुछ सालों के बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने साउथ एक्टर विष्णु विशाल से शादी कर ली।

ज्वाला ने अपने करियर में मिनी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, डबल्स जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप और सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत को अपने नाम किया है। यही नहीं वे लगातार 7 बार महिलाओं की नेशनल युगल प्रतियोगिता में भी आगे रहीं। इसके अलावा उन्होंने साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में अश्विनी पोनप्पा के साथ मिलकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co