ओलंपिक जज मयूर व्यास को कंगना रनौत ने किया सम्मानित
ओलंपिक जज मयूर व्यास को कंगना रनौत ने किया सम्मानितRaj Express

ओलंपिक जज मयूर व्यास को कंगना रनौत ने किया सम्मानित

मयूर व्यास ने कंगना रनौत के हाथों अवार्ड से सम्मानित होने के बाद कहा कि वे इस पूरे ज्यूरी पैनल का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने देश की जानी मानी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम किया है।

हाइलाइट्स :

  • मयूर व्यास को कंगना रनौत ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।

  • मयूर व्यास को यह सम्मान उनके स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अब तक किए गए योगदानों को देखते हुए दिया गया है।

  • यह सम्मान समारोह भारत का एक प्रतिष्ठित कॉरपोरेट सम्मान समारोह है।

  • ओलंपिक में जज बनकर इन्होंने देश का सम्मान बढ़ाया है।

राज एक्सप्रेस। भारतीय डाइविंग टीम के वर्तमान कोच व अंतरराष्ट्रीय डाइविंग स्पर्धाओं में जज की भूमिका निभा चुके भूतपूर्व भारतीय डाइविंग व वाटर पोलो खिलाड़ी मयूर व्यास को एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अंतरराष्ट्रीय ग्लोरी सम्मान समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।

मयूर व्यास को यह सम्मान उनके स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अब तक किए गए योगदानों को देखते हुए दिया गया है। यह सम्मान समारोह भारत का एक प्रतिष्ठित कॉरपोरेट सम्मान समारोह है। मयूर व्यास को अवॉर्ड देते समय कंगना रनौत ने कहा कि श्री व्यास भारत का नाम स्पोर्ट्स के क्षेत्र में दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं और इनके ही सतत प्रयासों से आज युवाओं में डाइविंग के प्रति रुझान बढ़ा हुआ है। ओलंपिक में जज बनकर इन्होंने देश का सम्मान बढ़ाया है।

मयूर व्यास ने कंगना रनौत के हाथों अवार्ड से सम्मानित होने के बाद कहा कि वे इस पूरे ज्यूरी पैनल का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने देश की जानी मानी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम किया है। इस समारोह में कंगना रनौत जैसी युवा व ऊर्जावान अभिनेत्री के हाथों सम्मानित होना भी अपने आप मे गर्व की बात है। आज की तारीख में कंगना जिस उत्साह से विषय प्रधान फिल्में कर रही हैं उनसे युवाओं को सीखना चाहिए।

इस सम्मान समारोह में मयूर व्यास के साथ ही बॉलीवुड के सितारे कंगना रनौत, अनुपम खेर, तनुज विरवानी, अविका गोर, रजनीश दुग्गल, राजीव रंजन और क्रिस्टल डिसूजा सहित और भी लोग मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com