क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम CEO बने निक हॉकले, रॉबर्ट्स का इस्तीफा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है, अब निक हॉकले को अंतरिम सीईओ बनाया गया है।
CA के अंतरिम CEO बने निक हॉकले, रॉबर्ट्स का इस्तीफा
CA के अंतरिम CEO बने निक हॉकले, रॉबर्ट्स का इस्तीफाSocial Media

राज एक्सप्रेस। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर निक हॉकले को अंतरिम सीईओ बनाया गया है।

निक हॉकले इस समय आईसीसी T20 विश्व कप के मुख्य कार्यकारी भी हैं। वह कुछ महीने पूर्व हुए महिला T20 विश्व कप की जिम्मेदारी संभालने वाले शख्स हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक मंदी का दौर जारी है, जिसके चलते पूर्व सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।

पूर्व सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने दिया यह बयान

पूर्व सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने इस्तीफे के बाद कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ के रूप में इस खेल का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही। हमारे स्टाफ और खिलाड़ी शानदार हैं, जिन्होंने इस खेल के लिए काफी कुछ किया है। हम सब ने मिलकर जो साथ में हासिल किया है उस पर मुझे गर्व है। मैं देश भर के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। सभी ने खेल को अपना खून पसीना दिया है।

केविन रॉबर्ट्स की हो रही थी आलोचना

वैश्विक महामारी के चलते अप्रैल में अपने मुख्यालय में 80 फ़ीसदी कर्मचारियों को लंबी छुट्टी पर भेजे जाने के कारण पूर्व सीईओ केविन रॉबर्ट्स की जमकर आलोचना हो रही थी। आलोचना झेलने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में उथल-पुथल मच गई और केविन रॉबर्ट्स को इस्तीफा देना पड़ा।

आपको बता दें केविन रॉबर्ट्स के इस्तीफा देने के बाद उनको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन ईल इडिंग ने धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि केविन ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। उन्होंने हमेशा खेल को सर्वोपरि माना। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

47 वर्षीय केविन रॉबर्ट्स का करार सीईओ पद के लिए साल 2021 तक था। उन्होंने जेम्स सदरलैंड के बाद सीए के सीईओ का कार्यभार संभाला था। इसके अलावा वह पहले सीए के मुख्य संचालन अधिकारी भी रह चुके हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com