खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा है: किरण रिजिजू
खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा है: किरण रिजिजूSocial Media

खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा है: किरण रिजिजू

भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता को राष्ट्रीय महत्व की प्रतिस्पर्धा बताया है।खेलो इंडिया युवा खेलों का तीसरा सीजन है।

राज एक्सप्रेस। भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता को राष्ट्रीय महत्व की प्रतिस्पर्धा बताया है। खेलो इंडिया युवा खेलों का तीसरा सीजन है। जो 10 जनवरी से गुवाहाटी में खेला जाना है। किरण रिजिजू ने कहा कि,

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि खेलो इंडिया खेल सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है बल्कि एक बड़ा अभियान है, जो युवाओं के बीच खेल और फिटनेस को आगे ले जाने के लिए है। यह युवा खिलाड़ियों की फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ ही माता-पिता को जानकारी देता है कि वह युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करें और उन्हें खेल में अपना कैरियर बनाने के लिए आगे बढ़ाएं। यह खेलों की दिशा में भारत को सबसे बड़ा बनाने की नई पहल है।

किरण रिजिजू ,खेल मंत्री

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि

मुझे पूरा भरोसा है कि यह पहल ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेलों में गंभीरता से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। खेलो इंडिया युवा खेलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स द्वारा किया जाएगा, जिसको दूरदर्शन पर भी दिखाया जाएगा। इस प्रतियोगिता में करीब 6800 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना है।

किरण रिजिजू ,खेल मंत्री

नए खेलों के रुप में इस बार लॉन बॉल और साइक्लिंग को भी जोड़ा गया है। टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे सीजन का उद्घाटन समारोह गुवाहाटी में 10 जनवरी से होने वाला है।

आपको बता दें कि खेलो इंडिया के साथ-साथ खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिसका आगाज 22 फरवरी से भुवनेश्वर में किया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जानकारी दी है कि इन खेलों का आयोजन कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलोजी यूनिवर्सिटी में रखा गया है। जिसमें देश भर के 100 विश्वविद्यालयों से 4000 से ज्यादा खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

इस आयोजन में कुल 17 खेलों को जोड़ा गया है जिसमें यह सारे खेल शामिल हैं।

तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, रग्बी और कबड्डी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com