धोनी की शादीशुदा जिंदगी का राज जानकार खुश हो जाएंगे आप

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के आगे हां में हां मिलाने वालों में से हैं।
Mahendra Singh dhoni And Sakshi Dhoni
Mahendra Singh dhoni And Sakshi Dhoni Social Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के आगे हां में हां मिलाने वालों में से हैं। उन्होंने बताया कि, वे अपनी पत्नी की हर बात मान जाते हैं क्योंकि इसमें उनकी खुशी होती है, महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को शादियों के लिए जोड़ों को मिलवाने वाली वेबसाइट भारत मेट्रोमोनी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही, वे इस वेबसाइट के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

पत्नी की खुशी में ही मेरी खुशी है

इस वेबसाइट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा की शादी का सही मतलब तो 55 की उम्र में पता चलता है तब असली मोहब्बत का पता चलता है उन्होंने कहा तब इंसान की आदतें बदल जाती हैं और उसके बाद ही असली प्यार का एहसास होता है।

आप इस वीडियो द्वारा महेंद्र सिंह धोनी का यह बयान सुन सकते हैं।

शादीशुदा जिंदगी को लेकर बोले धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इस कार्यक्रम में हंसी मजाक करते नजर आए दर्शक भी उनकी बातों पर काफी खुश नजर आ रहे थे और हंसी मजाक जारी थी, इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैं आदर्श पतियों से भी बेहतर हूं क्योंकि मैं अपनी पत्नी को वह सब कुछ करने देता हूं जो वे चाहती है, मेरी पत्नी भी केवल तभी खुश रह सकती है जब मैं उनकी हर बात का जवाब हां मैं दूं।

बताते चलें कि धोनी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक लिए हुए हैं और उनके सन्यास की अटकलें भी जोरों पर हैं, एक करीबी सूत्र के मुताबिक अगले साल आईपीएल के बाद उनके क्रिकेट खेलने को लेकर फैसला किया जा सकता है।

हाल ही में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी यह कहा था कि, महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय टीम में वापसी के लिए आईपीएल तक का इंतजार करना होगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com