अय्यर, त्रिपाठी के तूफानी अर्धशतकों से कोलकाता की एक तरफा जीत

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों वेंकटेश अय्यर (53) और राहुल त्रिपाठी (74) के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने यहां आईपीएल 14 के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया।
अय्यर, त्रिपाठी के तूफानी अर्धशतकों से कोलकाता की एक तरफा जीत
अय्यर, त्रिपाठी के तूफानी अर्धशतकों से कोलकाता की एक तरफा जीतSocial Media

अबू धाबी। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों वेंकटेश अय्यर (53) और राहुल त्रिपाठी (74) के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने यहां आईपीएल 14 के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ केकेआर अंक तालिका में टॉप फोर पर पहुंच गया है। जबकि मुंबई छठे स्थान पर खिसक गया है।

आईपीएल के सबसे बढ़िया गेंदबाजी खेमों में से एक मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की। 156 रन का पीछा करने उतरे युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और अपना दूसरा आईपीएल मुकाबला खेल रह वेंकटेश अय्यर ने पहली गेंद से ही आक्रामक रुख दिखाया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए महज 18 गेंदों में 40 रन की साझेदारी हुई। शुभमन के 13 रन पर आउट होने के बावजूद अय्यर अपने अंदाज में खेलते रहे और राहुल त्रिपाठी के साथ मिल कर दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों ने ताबड़तोड़ तरीके से खेलते हुए मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। वेंकटेश ने जहां चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 गेंदों पर 53 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं राहुल ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए। वह अंत तक क्रीज पर रहे और टीम को जीत दिलाई।

मुंबई की गेंदबाजी पूरी फ्लॉप रही। केवल जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए, लेकिन उन्होंने इसके लिए 43 रन खर्च किए। उनके अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। इससे पहले उनकी बल्लेबाजी भी अंत में आकर धराशाई हो गई थी। अच्छी स्थिति में होने के बावजूद अंत में उम्मीद से कम रन जोड़ना उनके लिए नुकसानदायक साबित हुआ।

दूसरे चरण में एक नए मूड के साथ खेलने उतरे केकेआर ने इस जीत के साथ दो अंक पाकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है, जबकि मुंबई छठे स्थान पर खिसक गया है। बेंगलुरु की तरह मुंबई को भी बड़े अंतर से हराने के चलते उसके नेट रन नेट में और सुधार हुआ है। इस मैच से पहले उसका नेट रन रेट प्लस 0.110 था जो अब प्लस 0.363 हो गया है। वहीं दूसरी ओर लगातार दो मैच हारने के बाद मुंबई की राह अब बहुत कठिन हो गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com