दिग्गज पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का निधन, पूरा क्रिकेट वर्ल्ड सदमे में

क्रिकेट की दुनिया के लिए बड़े दुख की खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के महान दिग्गज डीन जोंस का निधन हो गया है।
Dean Jones
Dean JonesSocial Media

राज एक्सप्रेस। क्रिकेट की दुनिया के लिए बड़े दुख की खबर सामने आई है ऑस्ट्रेलिया के महान दिग्गज डीन जोंस का निधन हो गया है। गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से मुंबई के एक होटल में उनका निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डीन जोंस 59 वर्ष के थे उन्होंने का ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए बड़ा योगदान दिया है। वह फिलहाल आईपीएल की कॉमेंट्री को लेकर मुंबई में मौजूद थे। कमेंट्री ब्रॉडकास्टर द्वारा डीन जोंस के निधन की खबर सामने अयी है। उनके निधन के बाद पूरा खेल जगत सदमे में है सोशल मीडिया पर कई क्रिकेटर्स ने शोक जताया है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

डीन जोंस की मौत के बाद स्टार स्पोर्ट्स ने दिया यह बयान

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा कहा गया कि बड़े दुख के साथ हम डेंजोनेस के निधन की खबर बता रहे हैं दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया अमन के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं और इस मुश्किल समय में उनके सहयोग के लिए तैयार हैं जरूरी इंतजाम करने के लिए हम ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग से संपर्क में हैं।

जानकारी के मुताबिक ब्रॉडकास्टर द्वारा कहा गया कि डीन जोंस खेल के महान दूतों में से एक थे वह क्रिकेट के विकास से जुड़े हर कार्य में सम्मिलित होते थे। उनको नई प्रतिभा को खोजने और युवा खिलाड़ियों को तराशने का जुनून था वह चैंपियन कॉमेंटेटर थे। जिनकी मौजूदगी और खेल का विश्लेषण करने का तरीका हमेशा प्रशंसकों को खुशी देता था। स्टार और दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों को उनकी कमी खलेगी। हमारी संभावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com