टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने को बेताब मैक्रों : जापान

जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों टोक्यो में 2020 ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।
टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने को बेताब मैक्रों : जापान
टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने को बेताब मैक्रों : जापानSocial Media

राज एक्सप्रेस। जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने टोक्यो में 2020 ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने की इच्छा को दोहराते हुए जापानी के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात की है। जापानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक मैक्रों ने इंग्लैंड के कॉर्नवाल में कार्बिस बे रिजॉर्ट में जी-7 शिखर सम्मेलन में सुगा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान सुगा ने इस वर्ष टोक्यो में ओलंपिक आयोजित करने के साथ-साथ पेरिस में 2024 खेलों के आयोजन में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की। वहीं मैक्रों ने कहा कि वह 23 जुलाई को टोक्यो में उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने फ्रांस के खेल मंत्री रोक्साना मारासिनेनु ने भी यह कहा था कि मैक्रों जुलाई में टोक्यो ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले हैं। वहीं मारासिनेनु खुद फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य होंगे। मैक्रों के 23 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो में पहुंचने की उम्मीद है। वह ओलंपिक खेलों के अगले मेजबान देश (2024 के समर ओलंपिक खेल पेरिस में होंगे) के राष्ट्रपति के रूप में उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। टोक्यो में समर ओलंपिक खेलों का पहले 2020 में आयोजन होना था, लेकिन कोरोनो महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। ओलंपिक खेल वर्तमान में इस गर्मी 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित होंगे।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co