पदक का सूखा खत्म, चार दशकों बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक कांस्य पदक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हरा कर 41 वर्षाें बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीत कर पदक का सूखा खत्म किया।
पदक का सूखा खत्म, चार दशकों बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक कांस्य पदक
पदक का सूखा खत्म, चार दशकों बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक कांस्य पदकSocial Media
Submitted By:

टोक्यो। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हरा कर 41 वर्षाें बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीत कर पदक का सूखा खत्म किया। 1980 के मॉस्को ओलंपिक खेलों के बाद यह भारत का पहला ओलंपिक हॉकी पदक है। वहीं यह ओलंपिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। अन्य दो कांस्य पदक 1968 मेक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख खेलों में आए थे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओवरऑल ओलंपिक में 12 पदक जीते हैं, जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

मैच की बात करें तो दोनों टीमों ने अपनी ताकत के साथ हॉकी खेली। जर्मनी शुरुआत में भारत के मुकाबले थोड़ा हावी रहा। दूसरे मिनट में पहला गोल भी जर्मनी की तरफ से ही हुआ। मिडफील्डर ओरुज तिमूर ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत ने एक गोल की तलाश में आक्रामकता दिखाई, लेकिन गोल नहीं हो पाया और पहला क्वार्टर 1-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ।

हॉकी टीम को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दी शुभकामनायें :

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनायें दी हैं। श्री नायडू गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि भारतीय हॉकी टीम पूरी देश का गौरव है। टीम के सदस्यों ने कठिन परिस्थितियों में भी कड़ा परिश्रम किया है। श्री नायडू ने कहा, चार दशक बाद, टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। मुश्किल वैश्विक परिस्थितियों में भी टीम ने कठिन परिश्रम किया, प्रशिक्षण लिया। टीम का कुशल और जुझारू खेल पर देश को गौरव है। मेरी हार्दिक शुभकामनायें।

राज्यपाल रमेश बैस ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाडियों को टोक्यो में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी :

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाडियों को टोक्यो ओलम्पिक में देश के नाम कांस्य पदक अर्जित करने के लिए अनेका नेक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने गुरुवार को यहां कहा है कि भारतीय हॉकी टीम ने एक लम्बे अंतराल के बाद ओलम्पिक में देश के लिये पदक हासिल कर सर्वत्र उत्साह के माहौल बनाया है। सभी लोग उनके इस उपलब्धि से हर्षित हैं। इस टीम ने देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाडियों को टोक्यो में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी :

इस बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा दशकों बाद ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर अपने गौरव को प्राप्त किया। टीम ने मेडल के लिए जिस धैर्य, द्रढ़ संकल्प का प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

राष्ट्रपति ने पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई :

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा, '' हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और द्रढ़ संकल्प दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।"

प्रधानमंत्री ने पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई :

प्रधानमंत्री ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए कहा, '' टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह ऐतिहासिक दिन हर भारतीय को याद रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ वह पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।"

हॉकी खिलाड़ियों की कामयाबी पर पूरे देश को गर्व : बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में हॉकी टीम की कामयाबी पर पूरे देश को गर्व है। श्री बिरला ने आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हॉकी में कांस्य पदक हासिल करने पर हॉकी टीम और कांस्य पदक जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को अपने और सदन की तरफ से बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की हॉकी टीम ने 41 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद कांस्य पदक जीता है। पूरा देश इस जीत की खुशी मना रहा है। यह हॉकी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में हमारी बेटियों ने तीन पदक हासिल कर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनीं। पूरा सदन नारी शक्ति का अभिनंदन करता है। भारत की नारियों ने खेल के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो बहुत ही सराहनीय है।

सचिन ने हॉकी टीम को कांस्य जीतने पर दी बधाई :

भारत के क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। सचिन ने ट्वीट करते हुए कहा, ''हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को कांस्य जीतने के लिए बधाई दी। एक बहुत ही संघर्षपूर्ण जीत। श्रीजेश ने मैच के अंतिम क्षणों में पेनल्टी कार्नर पर जो बचाव किया वह बहुत शानदार था। पूरे देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।'' भारतीय टीम ने जर्मनी को आज 5-4 से हराकर 41 साल के लम्बे अंतराल के बाद कांस्य पदक जीता।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co