मध्य क्रम में अब भी सुधार जरुरी है : रोहित शर्मा
मध्य क्रम में अब भी सुधार जरुरी है : रोहित शर्माSocial Media

मध्य क्रम में अब भी सुधार जरुरी है : रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी 20 रविवार को जीतने और सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद कहा कि मध्य क्रम में अब भी सुधार की जरूरत है।

कोलकाता। प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बने भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी 20 रविवार को जीतने और सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद कहा कि मध्य क्रम में अब भी सुधार की जरूरत है। रोहित ने मैच के बाद कहा, ''अच्छी शुरुआत करना हमेशा से सबसे अधिक जरूरी होता है। ओस की वजह से गेंद बल्ले पर भी अच्छे से आती है। हां, मध्य क्रम में अब भी सुधार की जरूरत है, लेकिन निचले मध्य क्रम ने अच्छा खेला। हर्षल पटेल ने इस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की, चहल, अक्षर, अश्विन तीनों स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की, केएल राहुल बेहतरीन थे और वेंकटेश अय्यर हमारे लिए काफ़ी उपयोगी साबित होने वाले हैं। यह हमारे लिए बढ़िया है कि हमारे गेंदबाज भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और आगे आने वाले समय में भी यही टीम का टेमप्लेट होने वाला है।"

भारत वाकई बढ़िया खेला : सेंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत से सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद कहा कि भारत ने वाकई बढ़िया खेला। तीसरे टी 20 के बाद सेंटनर ने कहा, ''उनकी टीम काफ़ी बेहतर थी। आज ओस का भी कुछ अधिक प्रभाव दूसरी पारी में देखने को नहीं मिला, लेकिन भारत में आप इस बारे में कुछ भविष्यवाणी भी नहीं कर सकते। केन विलियमसन एक बड़े खिलाड़ी हैं, निश्चित रूप से उनकी कमी खली। एक स्पिनर के रूप में आपको यहां पर परेशानी आ सकती है, लेकिन मैंने परिस्थितियों से तालमेल बिठाया और इस तरह की गेंदबाजी कर पाया।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com