मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर बजरंग, विनेश को बधाई दी
मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर बजरंग, विनेश को बधाई दीSocial Media

मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर बजरंग, विनेश को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर सोमवार को बधाई दी। श्री मोदी ने ट्वीट किया, ''हमारे पहलवान हमें गौरवान्वित करते हैं। बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को बधाई दी। यह दोनों के लिए खास है, क्योंकि विनेश इस मंंच पर दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं और बजरंग ने अपना चौथा पदक जीता है।''

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने रविवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों के 65 किग्रा में कांस्य पदक जीता। विश्व चैंपियनशिप में यह उनका चौथा पदक था। उन्होंने 2018 में रजत जबकि 2013 और 2019 में कांस्य पदक जीते हैं। दूसरी ओर, विनेश ने महिलाओं की 53 किलो फ्रीस्टाइल श्रेणी में रेपेचेज के माध्यम से अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप पदक जीता। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी बजरंग को बधाई देते हुए कहा, '' बजरंग पूनिया ने फिर अपनी स्पोर्टिंग क्लास दिखाई है। उन्होंने 2022 के बेलग्रेड संस्करण में कांस्य पदक के साथ सीनियर विश्व चैंपियनशिप में अपना चौथा पदक हासिल किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। ''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com