वॉशरूम में गाने का आनंद ले रहे धोनी, देखें वायरल वीडियो

हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बाथरूम में बैठकर संगीत का मजा उठा रहे हैं।
वॉशरूम में गाने का आनंद ले रहे धोनी, देखें वायरल वीडियो
वॉशरूम में गाने का आनंद ले रहे धोनी, देखें वायरल वीडियो Social Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) संगीत प्रेमी माने जाते हैं। पिछले काफी दिनों से उनके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी गाना गाते भी नजर आए थे। धोनी खुद तो हल्का फुल्का गा भी लेते हैं, लेकिन संगीत प्रेमी और संगीत गायकों को भी काफी प्रदर्शन करते हैं। इसे लेकर हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बाथरूम में बैठकर संगीत का मजा उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पीयूष चावला और पार्थिव पटेल भी नजर आ रहे हैं, वह भी सिंगर के गाने का लुफ्त उठा रहे हैं।

इस लिंक पर जाकर आप भी इस वीडियो का मजा ले सकते हैं।

मेरे महबूब कयामत होगी गाने को एंजॉय करते धोनी

वीडियो में ईशान खान नामक सिंगर मेरा महबूब कयामत होगी 1964 में आई फिल्म 'मिस्टर एक्स इन बॉम्बे' का गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी वाश बेसिन के ऊपर बैठे हुए हैं। वहीं उनके साथ पटेल नीचे बैठकर गाना सुन रहे हैं। वीडियो में थोड़ी देर के बाद पीयूष चावला भी नजर आते हैं और वह भी नीचे बैठकर गाने का आनंद उठाते नजर आए।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल 2020 में क्रिकेट के मैदान पर उतरने को तैयार हैं। आईपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च को हो रहा है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस टीमें आपस में भिड़ेंगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com