लॉकडाउन में धोनी बेटी जीवा के साथ दौड़ा रहे बाइक, देखें वीडियो
लॉकडाउन में धोनी बेटी जीवा के साथ दौड़ा रहे बाइक, देखें वीडियोSocial Media

लॉकडाउन में धोनी बेटी जीवा के साथ दौड़ा रहे बाइक, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने परिवार के साथ रांची स्थित अपने फार्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं।

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस वक्त अपने परिवार के साथ रांची स्थित अपने फार्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। लॉकडाउन के इस दौर में सभी खिलाड़ी अपने घर पर हैं और अपने परिवार के साथ इस मुश्किल बड़ी घड़ी में घर पर ही इंजॉय कर रहे हैं। कल शाम महेंद्र सिंह धोनी अपने फॉर्म हाउस पर अपनी बेटी जीवा के साथ बाइक दौड़ते नजर आए। धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर माही और जीवा की बाइक राइड को पेश किया है।

धोनी की पत्नी ने शेयर किया वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने दिल का इमोजी बनाया है। वीडियो में धोनी के फॉर्म हाउस का खूबसूरत नजारा साफ नजर आता है। जिसमें धोनी और उनकी बेटी जीवा बाइक पर चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी और उनकी बेटी अलग-अलग बाइक पर घूमते नजर आए।

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

इस बात से सभी अवगत हैं कि धोनी को बाइक और कार का बहुत शौक है और वह अपने इस शौक के कारण अपने पास इसका बड़ा कलेक्शन रखने के लिए जाने जाते हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में विश्व कप के दौरान सेमीफाइनल मुकाबला खेला था। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उन्होंने दूरी बना ली थी। फिलहाल आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है। उनकी वापसी आईपीएल पर निर्भर थी, लेकिन अब कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सामान्य स्थिति के बाद ही आईपीएल पर निर्णय किया जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी के सभी फैंस यही चाहते हैं कि जल्द से जल्द सब कुछ ठीक हो और महेंद्र सिंह धोनी फिर से क्रिकेट मैदान पर लौटें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com