धोनी ने बचाई तड़पती चिड़िया की जान बेटी जीवा ने शेयर किया पोस्ट
धोनी ने बचाई तड़पती चिड़िया की जान बेटी जीवा ने शेयर किया पोस्टSocial Media

धोनी ने बचाई तड़पती चिड़िया की जान, बेटी ने शेयर किया क्यूट पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक तड़पती चिड़िया की जान बचाई, बेटी जीवा ने शेयर किया क्यूट पोस्ट...

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम को कई मुश्किल स्थितियों से बचाते हैं, लेकिन यहां उन्होंने एक तड़पती चिड़िया की जान बचाई है, दरअसल सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा द्वारा कुछ तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी किस तरह एक तड़पती चिड़िया की जान बचाकर उसे पानी पिला रहे हैं, इस पोस्ट में उनकी बेटी जीवा ने एक सुंदर सी कहानी लिखी है, शेयर किए गए यह फोटोस काफी वायरल हो रहे हैं।

धोनी की बेटी ने शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया माध्यम से महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी और बेटी जीवा अक्सर रूबरू होते रहते हैं।आज जीवा ने चिड़िया की जान बचाते हुए पोस्ट में लिखा कि, आज शाम मुझे लॉन में घायल चिड़िया देखी थी, मैंने मम्मी-पापा को चिल्ला कर बुलाया, पापा ने उसको हाथ में रखा और पानी पिलाया, कुछ वक्त के बाद उसने आंखें खोली तो, हम सबके चेहरे पर खुशी थी, हमने उसका डलिया में घर बना दिया, मम्मी ने बताया कि यह क्रिमसन ब्रेस्टिड बारबेट है और इसे कॉपरस्मिथ भी कहते हैं, यह छोटी सी कितनी प्यारी चिड़िया है, फिर वह अचानक उड़ गई। मैं उसे रोकना चाहती थी, लेकिन मम्मी ने बताया कि वह अपनी मम्मी के पास चली गई है, मुझे उम्मीद है कि, मैं उससे फिर से देख पाऊंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि वैश्विक महामारी के चलते महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने परिवार के साथ फॉर्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं। वह अपने फॉर्म हाउस में अक्सर कुछ गतिविधियां करते रहते हैं, इससे पहले भी वह बाइक चलाते नजर आए थे, उनकी पत्नी साक्षी धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिन पूर्व महेंद्र सिंह धोनी का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल (IPL) से वापसी करने वाले थे, लेकिन वैश्विक महामारी के चलते आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, सभी प्रशंसक और खेल प्रेमी यही चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com