रांची की सड़क पर ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी, देखें वायरल वीडियो
रांची की सड़क पर ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी, देखें वायरल वीडियोSocial Media

रांची की सड़क पर ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी, देखें वायरल वीडियो

रांची की सड़क पर ट्रैक्टर दौड़ाते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हमेशा सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की नजर में रहते हैं। सभी को मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी तेजतर्रार बाइकों के शौकीन है, साथ ही उन्हें कारों का भी शौक है, लेकिन इस वक्त वह एक अलग अंदाज में नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी आज रांची की सड़क पर ट्रैक्टर दौड़ाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा महेंद्र सिंह धोनी का ट्रैक्टर चलाने वाला वीडियो शेयर किया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से जारी हुआ वीडियो

आईपीएल में सबसे सफल टीम मानी- जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि क्या होगा अगर थाला धोनी इस नए बीस्ट में सवार होकर राजा सर से मिलेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर धोनी के इस वीडियो की प्रशंसा करते हुए लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें जारी किए गए वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक शख्स और मौजूद है, जो उन्हें ट्रैक्टर चलाने हेतु जानकारी दे रहे हैं, यह शख्स महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बताता है कि किस तरह ट्रैक्टर चलाना है, महेंद्र सिंह धोनी ने जैसे ही ट्रैक्टर को चलाया तो वह शख्स हैरान रह गया, जिसकी वजह यह थी कि धोनी ने बहुत शानदार स्पीड में ट्रैक्टर को दौड़ाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस ट्रैक्टर को खरीद लिया है, अब इस ट्रैक्टर से उनके फॉर्म हाउस पर काम किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co