धोनी के डोनेशन पर फैंस की ट्रोलिंग,पत्नी साक्षी ने दिया करारा जवाब

कोरोना वायरस की महामारी के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 100 परिवारों के लिए 1 लाख का डोनेशन दिया था।
Sakshi Dhoni
Sakshi Dhoni Social Media

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस की महामारी के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 100 परिवारों के लिए 1 लाख का डोनेशन दिया था। धोनी के इतने कम डोनेशन देने पर ट्विटर पर कई फैंस द्वारा उनकी ट्रोलिंग की गई, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने ट्विटर द्वारा फैंस और मीडिया को ट्वीट किया है, जिसमें वह फैंस और मीडिया को करारा जवाब देती नजर आयीं। महेंद्र सिंह धोनी ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए 1 लाख का डोनेशन दिया था।

क्यों नाराज हुईं साक्षी धोनी

दरअसल एक एनजीओ 12.50 लाख रुपए का फंड जमा करने की मुहिम चला रहा था, धोनी ने इस फंड में उतनी ही मदद की जितने रुपए की इसमें कमी पड़ रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने 1 लाख की मदद करने पर उन्हें ट्रोल कर दिया।

कई फैंस का कहना था कि इतना बड़ा आदमी इतनी कम रकम क्यों डोनेट कर रहा है, उन्हें तो कुछ ज्यादा योगदान देना चाहिए।

साक्षी धोनी ने इस पर ट्वीट कर नाराजगी जताई और फैंस और मीडिया हाउस पर निशाना साधा...

धोनी ने की थी इस एनजीओ की मदद

महेंद्र सिंह धोनी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच लॉकडाउन की स्थिति के दौरान लाखों दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए 1 लाख का दान किया था। धोनी द्वारा पुणे के गैर सरकारी संगठन मुकुल माधव फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को यह मदद की गई थी। इस मदद को देने के बाद धोनी की आलोचना होने लगी।

आपको बता दें कि अब तक भारत में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित महाराष्ट्र में ही पाए गए हैं यहां करीब 120 से ज्यादा कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं।

हमारी राय

धोनी द्वारा इस तरह की मदद करने पर फैंस द्वारा की गई ट्रोलिंग सही नहीं है, कोई भी व्यक्ति अगर दान कर रहा है तो वह उसका खुद का निर्णय है, इस पर किसी की आलोचना करना गलत ही होगा। क्रिकेट के महान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करना शोभा नहीं देता।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com