Naomi Osaka (नाओमी ओसाका) सर्वाधिक कमाई के मामले में सबसे आगे
Naomi Osaka (नाओमी ओसाका) सर्वाधिक कमाई के मामले में सबसे आगेSocial Media

इस महिला खिलाड़ी का कमाल, सर्वाधिक कमाई के मामले में सबसे आगे

जापान की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका पिछले 12 महीनों में सर्वाधिक कमाई वाली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं।

राज एक्सप्रेस। जापान की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका पिछले 12 महीनों में सर्वाधिक कमाई वाली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं और उन्होंने एक साल में सर्वाधिक कमाई करने का रूस की मारिया शारापोवा का रिकॉर्ड तोड़ा है।

अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध मैगजीन $फोर्ब्स के अनुसार 22 वर्षीय ओसाका ने पिछले 12 महीनों में ईनामी राशि और विज्ञापनों से तीन करोड़ 74 लाख डॉलर कमाए जो अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स से 14 लाख डॉलर ज्यादा हैं।

ओसाका से पहले रुस की मारिया शारापोवा के नाम 12 महीनों में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी का रिकॉर्ड था। उन्होंने 2015 में दो करोड़ 97 लाख डॉलर की कमाई की थी।

ओसाका ने 2018 में यूएस ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। 38 साल की सेरेना पिछले चार साल तक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी रही थीं जबकि इससे पहले शारापोवा के नाम पांच साल तक यह रिकॉर्ड दर्ज था।

जापान की ओसाका जब एक साल की थीं तब सेरेना ने 1999 में अपना पहला ग्रैंड स्लेम खिताब जीता था। उसके 19 साल बाद ओसाका ने सेरेना को यूएस ओपन के फाइनल में हराया था और अपना पहला ग्रैंड स्लेम खिताब जीता था।

ओसाका सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में 29वें नंबर पर हैं जबकि सेरेना 33वें नंबर पर हैं। वर्ष 2016 के बाद से यह पहली बार है जब दो महिला खिलाड़ियों ने सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष 100 खिलाड़ियों में जगह बनाई है।

सेरेना पिछले चार वर्षों में सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष महिला खिलाड़ी रही हैं और उनकी कमाई 18 करोड़ डॉलर से 29 करोड़ डॉलर के बीच रही है। 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन 38 वर्षीया सेरेना ने अपने करियर में विज्ञापनों से लगभग 30 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com