नीरज चोपड़ा पहली बार वर्ल्ड्स फाइनल के लिए क्वॉलीफाई
नीरज चोपड़ा पहली बार वर्ल्ड्स फाइनल के लिए क्वॉलीफाईSocial Media

नीरज चोपड़ा पहली बार वर्ल्ड्स फाइनल के लिए क्वॉलीफाई

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा ने अपने पहले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वॉलीफाई किया।

यूजीन। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा ने अपने पहले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वॉलीफाई किया। शुक्रवार को नीरज समेत तीन एथलीट्स ने फाइनल के लिए क्वॉलीफाई किया। इसी के साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले भारतीय एथलीट्स की संख्या 6 हो गई है। क्वॉलीफिकेशन ग्रुप-ए में, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले एथलीट 24 वर्षीय नीरज ने फाइनल में पहुंचने के अपने पहले प्रयास में 88.39 मीटर का थ्रो रिकॉर्ड किया।

अमेरिका के यूजीन में हो रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए स्वत: योग्यता चिन्ह 83.50 मीटर आंका गया है। नीरज के अलावा, चेक गणराज्य के टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज ने ग्रुप-ए में 85.23 मीटर के थ्रो के साथ स्वचालित योग्यता अंक को तोड़ दिया। नीरज अपने स्वर्णिम करियर में ओलंपिक, एशियाई खेल, अंडर-20 विश्व, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में पदक जीत चुके हैं। विश्व चैंपियनशिप एकलौता महत्वपूर्ण आयोजन है जहां उन्होंने अब तक पदक नहीं जीता।

इस बार उनसे यह उपलब्धि भी हासिल करने की उम्मीद की जा रही है। पिछले महीने अपना 2022 सत्र शुरू करने वाले नीरज तीन प्रतियोगिताओं में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने इस सत्र की शुरुआत फिनलैंड के पावो नुर्मी खेलों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए रजत पदक जीतकर की थी। इसके बाद उन्होंने कुओरटाने खेलों में स्वर्ण जीता, जबकि स्टॉकहोम डायमंड लीग में उन्होंने दोबारा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 89.94 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे है नीरज :

नीरज दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। लंदन में 2017 संस्करण में वो फाइनल के लिए क्वॉलीफाई करने में विफल रहे थे। तब नीरज ने 82.26 मीटर थ्रो रिकॉर्ड किया था और फाइनल के लिए क्वॉलीफाई करने में विफल रहे थे। वह कोहनी की सर्जरी के कारण 2019 में हिस्सा नहीं ले पाये थे। भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एकलौता पदक 2003 में जीता था, जब अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था। अब शीर्ष जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 19 साल बाद भारत के पदक की उम्मीद बनकर प्रतियोगिता में उतरे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com