Olympic : पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला मुक्केबाजी इवेंट बढ़ाए गए
Olympic : पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला मुक्केबाजी इवेंट बढ़ाए गएSocial Media

Olympic : पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला मुक्केबाजी इवेंट बढ़ाए गए

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने एथलीट भागीदारी में लैंगिक समानता के उद्देश्य से 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में महिला मुक्केबाजी श्रेणियों को पांच से बढ़ाकर छह कर दिया है।

लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने एथलीट भागीदारी में लैंगिक समानता के उद्देश्य से 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में महिला मुक्केबाजी श्रेणियों को पांच से बढ़ाकर छह कर दिया है। पुरुषों के मुक्केबाजी इवेंट्स को हालांकि घटाकर सात कर दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में इनकी संख्या आठ थी। आईओसी के कार्यकारी बोर्ड (ईबी) ने शनिवार को 24 जुलाई से शुरू होने वाले 2024 ओलंपिक खेलों के लिए शेड्यूल जारी किया। 24 जुलाई से 11 अगस्त तक 329 पदक स्पर्धाओं और 762 सत्रों के साथ 19 दिनों की प्रतियोगिता में 32 खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी।

आईओसी ने एक बयान में कहा, ''पेरिस ओलंपिक खेल 2024 पूरी तरह से लिंग - संतुलित खेल होंगे, जिसमें ठीक 50 प्रतिशत पुरुष और महिला भागीदारी होगी, जो कि टोक्यो 2020 में पहले से ही सुनिश्चित की गई थी, जिसमें 47.8 प्रतिशत महिला भागीदारी थी। टोक्यो 2020 की तुलना में पेरिस 2024 खेलों में मिश्रित इवेंट्स की संख्या भी 18 से 20 होगी।"

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने निशानेबाजी प्रतियोगिता के प्रारूप और भारोत्तोलन के लिए भार वर्ग को भी स्वीकार किया। टोक्यो 2020 की तरह भारोत्तोलन के इवेंट्स लिंग संतुलित होंगी, जिसमें पांच पुरुष और पांच महिलाओं के भार वर्ग और समान संख्या में पुरुष और महिला एथलीट होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com