Tokyo Olympics: Mirabai Chanu की जीत पर PM समेत नेताओं ने जाहिर की खुशी

Tokyo Olympics: भारत ने ओलंपिक के पहले दिन जीता Mirabai Chanu ने जीता मेडल, पूरे देश में खुशी की लहर, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने मीराबाई चानू को बधाई दी।
Tokyo Olympics: Mirabai Chanu की जीत पर PM समेत नेताओं ने जाहिर की खुशी
Tokyo Olympics: Mirabai Chanu की जीत पर PM समेत नेताओं ने जाहिर की खुशीSyed Dabeer Hussain - RE

Tokyo Olympics: किसी भी मनुष्य के जीवन में जीत का बहुत बड़ा महत्व होता है, इसी तरह मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) पूरे देश में छा गई हैं। उन्‍होंने आज (24 जुलाई) भारत को पहला मेडल दिलाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, इससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है और ये ऐतिहासिक क्षण है, क्‍योंकि यह पहली बार है, जब भारत ने ओलंपिक के पहले दिन पदक जीता मीराबाई चानू के मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत बड़े-बड़े नेता उन्‍हें बधाई दे रहे हैं।

राष्ट्रपति ने दी मीराबाई चानू को बधाई :

मीराबाई चानू ने अपनी सफलता से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। Mirabai Chanu ने महिलाओं के 49 किग्रा में रजत पदक जीता, वह भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा- भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।

PM मोदी ने दी मीराबाई चानू को बधाई :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा- मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।

बाकी खिलाड़ी भी मीराबाई चानू की राह चलकर इतिहास बनाएंगे :

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीराबाई चानू को बधाई देते हुए कहा- पहले ही दिन रजत पदक जीत कर आप 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर एक मुस्कान लेकर आयीं हैं, आपने देश के बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देने का काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के बाकी खिलाड़ी भी मीराबाई चानू की राह चलकर इतिहास बनाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- मीराबाई चानू को पहले ही दिन हमारे देश के पहले पदक के लिए बधाई। भारत को अपनी बेटी पर गर्व है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को पहला मेडल हासिल हुआ है, मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है और भारत को भारत को गौरवान्वित महसूस कराया है।

खेल मंत्री किरण रिजिजू

आज फिर भारत की मातृशक्ति ने वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवभूषित किया है। आज टोक्यो 2020 में मीराबाई चानू ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए रजत पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है। हार्दिक बधाई! जय हिंद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

टोक्यो में ओलंपिक खेलों में महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को बधाई। उन्होंने अपनी अद्भुत उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ओलंपिक की शुरुआत के पहले दिन ही भारत की शानदार शुरुआत, मीराबाई चानू को दिल से बधाई, उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहला सिल्वर मेडल हासिल किया!

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन

भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई। टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह पहला पदक है। हर भारतीय को आप पर गर्व है।

अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के मुख्यमंत्री

नारी शक्ति ने फिर देश का नाम रोशन किया :

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी चानू को बधाई देते हुए कहा- नारी शक्ति ने बार फिर देश का नाम रोशन किया है.पूरे देश को मीराबाई चानू की इस उपलब्धि पर गर्व है, उनकी यह सफलता अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर ओलंपिक खेलों में महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को बधाई दी है।

बता दें कि, मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम का भार सफलतापूर्वक उठाया और वह भारत के लिए मेडल जीतने में सफल हुई है। यह भी बताते चलें, जब ओलंपिक खेलों के लिए मीराबाई चानू टोक्यो जा रही थीं उस दौरान उन्‍होंने यह वादा किया था- वह भारत के लिए मैडल जरूर जीतकर लाएंगी। मीराबाई चानू ने देश की झोली में पहला सिल्वर मैडल डाल दिया है। मीराबाई चानू के कोच ने भी दावा किया था कि, सिल्वर मेडल पक्का है और क्लीन एंड जर्क के आखिरी प्रयास में 117 किलोग्राम का भार उठाने की कोशिश की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई और सिल्वर मैडल पर संतोष करना पड़ा।

भूपेश ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने पर दी बधाई :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि मीराबाई चानू ने भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। ज्ञातव्य है कि मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में 49 किलोग्राम वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पहला रजत पदक जीता है।

मिश्र ने ओलम्पिक में रजत पदक जीतने पर मीरा बाई चानू को दी बधाई :

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में 49 किलोग्राम वर्ग की महिला मुक्केबाजी में रजत पदक जीतने पर मीरा बाई चानू को बधाई दी है। श्री मिश्र ने कहा है कि मीरा बाई चानू ने पहले ही दिन पदक जीत कर अपने खेल से देश का मान बढ़ाया है। पूरे देश को उन पर गर्व है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com