PM मोदी और गृहमंत्री शाह ने बलबीर सिंह के निधन पर जताया दुख

भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भी दुख जताया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री शाह ने बलबीर सिंह के निधन पर जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री शाह ने बलबीर सिंह के निधन पर जताया दुखSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह (Balbir Singh) के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भी दुख जताया गया है। बलबीर सिंह सीनियर की आज सुबह लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे बलबीर सिंह सीनियर ने आज अंतिम सांस ली। जिस पर पूरा खेल जगत सदमे में है, सभी खिलाड़ी और दिग्गज उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिया यह संदेश

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्वीट किया गया कि, पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh) जी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा। वह देश के लिए कई उपलब्धियां लेकर आए, साथ ही उन्होंने देश को गौरवान्वित किया। वह बिना किसी संदेह के शानदार हॉकी खिलाड़ी थे, उन्होंने कोच के तौर पर भी सफल भूमिका निभाई, उनके निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं, उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदनाएं।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया यह संदेश

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh) के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, पद्मश्री से सम्मानित बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh) के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं, वह एक महान खिलाड़ी थे, जो विश्व हॉकी पर अपनी हॉकी से अमित छाप छोड़ गए हैं। मैं भाग्यशाली रहा कि मैं तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh) जी से मिल सका, उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।

आपको बता दें कि आज सुबह बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh) के परिवार द्वारा जानकारी दी गई थी कि बलबीर सिंह का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक थी। लंबा इलाज चलने के बाद आज सुबह उनकी मृत्यु की खबर सामने आई थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com