फोर्ब्स की सूची में PV सिंधु सर्वाधिक कमाई करने वाली इकलौती भारतीय

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सूची में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी 'पीवी सिंधु' दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय हैं
PV सिंधु सर्वाधिक कमाई करने वाली इकलौती भारतीय
PV सिंधु सर्वाधिक कमाई करने वाली इकलौती भारतीयSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। फोर्ब्स मैगजीन ने सर्वाधिक कमाई करने वाली दुनिया की टॉप -15 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस सूची में अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार 'सेरेना विलियस' टॉप पर हैं। इस लिस्ट में बैडमिंटन खिलाड़ी 'पीवी सिंधु' दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय हैं। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 'पीवी सिंधु' दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों में 13वें स्थान पर हैं।

एथलीटों की सूची में पीवी सिंधु एकमात्र भारतीय

फोर्ब्स द्वारा जारी सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला ऐथलीट्स 2019 की इस सूची के मुताबिक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 'पीवी सिंधु' की कमाई 55 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 38 करोड़ 86 लाख 87 हजार रुपये) है। फोर्ब्स ने कहा- "पीवी सिंधु भारतीय बाजार में कमाई करने वाली अग्रणी महिला ऐथलीट हैं। साल 2018 के एंडिंग सीजन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं।"

पहले पायदान पर सेरेना विलियम्स

दुनिया की शीर्ष 15 खिलाड़ियों की इस सूची में अमेरिका की सेरेना विलियम्स पहले पायदान पर हैं। सेरेना विलियम्स की कुल कमाई 29.2 मिलियन डॉलर (करीब करोड़ अमेरिकी डॉलर) है। फोर्ब्स ने बताया कि, 37 वर्षीय सेरेना विलियम्स अगले साल तक टेनिस खेलेंगी। इसके बाद वह अपनी नई पारी के रूप में लोथिंग लाइन में ‘एस बाइ सेरेना’ में आएंगी’ और 2020 तक वह जूलरी और सौंदर्य उत्पादों को भी लॉन्च करेंगी।

दूसरे स्थान पर नाओमी ओसाका

इस फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर जापान की नाओमी ओसाका हैं, जिन्होंने 2018 यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताबी मुकाबले में ओसाका ने 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना को मात दी थी। ओसाका की कुल कमाई 24 लाख अमेरीकी डॉलर है। 15 महिला ऐथलीट्स वाली इस सूची में उनक महिलाओं खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनकी कमाई 50 लाख अमेरिकी डॉलर है।

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया की Top-15 खिलाड़ियों की सूची

  1. अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की कमाई 29.2 मिलियन डॉलर (करीब 207 करोड़ रुपए)

  2. जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका की कमाई 24.3 मिलियन डॉलर (करीब 172 करोड़ रुपए)

  3. जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर की कमाई 11.8 मिलियन डॉलर (करीब 83.5 करोड़ रुपए)

  4. रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप की कमाई 10.2 मिलियन डॉलर (करीब 72.2 करोड़ रुपए)

  5. अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी स्लोएन स्टीफंस की कमाई 9.6 मिलियन डॉलर (करीब 67.9 करोड़ रुपए)

  6. डेनमार्क की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी की कमाई 7.5 मिलियन डॉलर (करीब 53.1 करोड़ रुपए)

  7. रुस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा की कमाई 7 मिलियन डॉलर (करीब 49.5 करोड़ रुपए)

  8. चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा की कमाई 6.3 मिलियन डॉलर (करीब 44.6 करोड़ रुपए)

  9. उक्रेन की टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना की कमाई 6.1 मिलियन डॉलर (करीब 43.1 करोड़ रुपए)

  10. अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स की कमाई 5.9 मिलियन डॉलर (करीब 41.7 करोड़ रुपए)

  11. स्पेन की टेनिस खिलाड़ी गार्बाइन मुगुरूजा की कमाई 5.9 मिलियन डॉलर (करीब 41.7 करोड़ रुपए)

  12. अमेरिका की फुटबॉल खिलाड़ी एलेक्स मॉर्गन की कमाई 5.8 मिलियन डॉलर(करीब 41 करोड़ रुपए)

  13. भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की कमाई 5.5 मिलियन डॉलर (करीब 38.9 करोड़ रुपए)

  14. अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज की कमाई 5.5 मिलियन डॉलर (करीब 38.9 करोड़ रुपए)

  15. थाईलैंड की गोल्फर आरिया जुतानुगार्न की कमाई 5.3 मिलियन डॉलर (करीब 37.5 करोड़ रुपए)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com