श्रीलंका दौरे पर भारत की सफेद गेंद टीम के कोच हो सकते हैं राहुल द्रविड़

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख एवं पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारत की सफेद गेंद टीम के कोच हो सकते हैं।
श्रीलंका दौरे पर भारत की सफेद गेंद टीम के कोच हो सकते हैं राहुल द्रविड़
श्रीलंका दौरे पर भारत की सफेद गेंद टीम के कोच हो सकते हैं राहुल द्रविड़Social Media

राज एक्सप्रेस। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख एवं पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारत की सफेद गेंद टीम के कोच हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक रवि शास्त्री की अनुपस्थिति में राहुल द्रविड़ के भारत ए टीम के साथ श्रीलंका का दौरा करने की उम्मीद है। मूल कोच रवि शास्त्री न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जून की शुरुआत से सितंबर के अंत तक भारत की मूल टीम के साथ इंग्लैंड में ही रहेंगे।

भारत ए टीम को श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेलने हैं, हालांकि इसका शैड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है। टीम में काफी सब्सिट्यूट खिलाड़ी और कुछ सफेद गेंद विशेषज्ञ खिलाड़ी मौजूद होंगे, क्योंकि भारत के फर्स्ट च्वाइस टेस्ट खिलाड़ी और पांच स्टैंडबाय खिलाड़ी उस समय इंग्लैंड में होंगे। पिछले कुछ वर्षों में कई भारत ए और अंडर-19 टीमों को प्रशिक्षित करने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ पहले से ही कई भारतीय खिलाड़ियों से परिचित होंगे, जिन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुने जाने की संभावना है। भारत की पुरुष ए और अंडर-19 टीमों को कोचिंग देने वाले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे भी गेंदबाजी कोच के रूप में भारत ए टीम के साथ श्रीलंका का दौरा करने के लिए तैयार हैं।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com