यश और शुभम के शतक, मध्य प्रदेश ने मुम्बई पर कसा शिकंजा
यश और शुभम के शतक, मध्य प्रदेश ने मुम्बई पर कसा शिकंजाSocial Media

Ranji Trophy Final : यश और शुभम के शतक, मध्य प्रदेश ने मुम्बई पर कसा शिकंजा

मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 368 रन बनाकर रणजी ट्रॉफी फाइनल में 41 बार के चैंपियन मुम्बई पर अपना शिकंजा कस दिया है।

बेंगलुरु। यश दुबे (133) और शुभम शर्मा (116) के शानदार शतकों तथा उनके बीच दूसरे विकेट के लिए 222 रन की जबरदस्त साझेदारी की मदद से मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 368 रन बनाकर रणजी ट्रॉफी फाइनल में 41 बार के चैंपियन मुम्बई पर अपना शिकंजा कस दिया है।

फाइनल में दो दिन का खेल शेष रहते मध्य प्रदेश पहली पारी में मुम्बई से मात्र छह रन पीछे है और उसने पहली बार रणजी खिताब जीतना भी सुनिश्चित कर लिया है। मुम्बई ने पहली पारी में 374 रन बनाये थे। यश दुबे ने 336 गेंदों पर 133 रन में 14 चौके लगाए, जबकि शुभम ने 215 गेंदों पर 116 रन में 15 चौके और एक छक्का लगाया। स्टंप्स के समय रजत पाटीदार 67 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

जिद्द मुंबई क्रिकेट की सबसे मजबूत नींव है। जिद्दी या खड़ूस होने का अर्थ यह है कि आप क्रीज पर पैर जमाकर घंटों बल्लेबाजी करें और विपक्षी गेंदबाजों को थकाते चले जाएं। लंबे अरसे से मुंबई के बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों को इतना थकाया है कि उनके बारे में सोचकर बुरा लगने लगता है। मुंबई ने सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, वसीम जाफर जैसे कई खड़ूस बल्लेबाज देखे हैं।

हालांकि शुक्रवार को बेंगलुरु में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन 41 बार की चैंपियन मुंबई को मध्य प्रदेश के हाथों ऐसी ही खड़ूस बल्लेबाजी का सामना करना पड़ा। पहली पारी में मुंबई के 374 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश को अच्छी शुरुआत की आवश्यकता थी और यश दुबे ने ऐसा ही किया। अपना 24वां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे यश ने विकेटकीपर हिमांशु मंत्री के साथ 47 रन जोड़े। पहली विकेट गिरने के बाद वह अपने असली रंग में उतर आए। उन्होंने आक्रमण और रक्षात्मक बल्लेबाजी का बढ़िया मिश्रण दिखाया और मध्य प्रदेश को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com