Ranji Trophy Final : मुंबई ने जीती रणजी ट्रॉफी, 42 वीं बार बना विजेता

Ranji Trophy Final : मुंबई ने 8 साल बाद रणजी मैच में विजयी है। आखिरी बार मुंबई ने साल 2015 - 16 में ट्रॉफी अपने नाम की थी।
Ranji Trophy Final
Ranji Trophy FinalRaj Express

हाइलाइट्स :

  • दोनों पारियों में विदर्भ ने बनाए मात्र 418 रन।

  • मध्यप्रदेश को हराकर फ़ाइनल में पहुंचा था विदर्भ।

Ranji Trophy Final : मुंबई। शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई 42 वीं बार रणजी मैच में विजेता बना है। गुरुवार को हुए मैच में मुंबई ने विदर्भ को हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला गया। मुंबई ने विदर्भ को 539 रन का टारगेट दिया था। मुंबई टीम ने 538 रन बनाए थे। दोनों पारियों में विदर्भ केवल 418 रन ही बना पाया। यह विदर्भ का तीसरा फाइनल मैच था।

मुंबई ने 8 साल बाद रणजी मैच में विजयी है। आखिरी बार मुंबई ने साल 2015 - 16 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। मुंबई 48 वां रणजी फाइनल खेल रही थी। रणजी सेमीफाइनल में मुंबई ने तमिलनाडु को 70 रन से हराया था। वहीं विदर्भ ने मध्यप्रदेश को 62 रनों से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी।

मुंबई का प्रदर्शन :

गुरूवार को हुए मैच में मुंबई ने टॉस जीता। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बॉलीबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में मुंबई ने 224 रन बनाए। पहली पारी में सर्वाधिक रन शार्दुल ठाकुर ने बनाए। पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने 75, पृथ्वी शॉ ने 46 और भूपेन लालवानी ने 37 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में सर्वाधिक रन मुशीर खान ने बनाए। उन्होंने 136 रन बनाये और शम्स मुलानी ने नाबाद रहते हुए 50 रन बनाए।

विदर्भ का प्रदर्शन :

विदर्भ ने क्रिकेट मैच की पहली पारी में 105 रन बनाए। वाय वी राठौर ने 27 रन बनाए और अथर्व तायडे ने 23 रन बनाए। दूसरी पारी में विदर्भ ने 368 रन बनाए। सर्वाधिक रन ए वी वाडकर ने (102) ने बनाए। उनके बाद हर्ष दुबे ने 65 रन बनाए। दूसरी पारी में विदर्भ की टीम 368 रन बनाकर आल आउट हो गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com