रोहित शर्मा और धोनी बने आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे महान कप्तान चुना गया है। अन्य खिलाड़ियों को भी मिला यह खिताब...
रोहित शर्मा और धोनी बने आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान
रोहित शर्मा और धोनी बने आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तानSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े खिलाड़ी आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के रूप में चुने गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की अगुवाई करने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे महान कप्तान चुना गया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन स्टार स्पोर्ट्स के 50 लोगों की चयन समिति ने किया था, जिसमें 20 पूर्व क्रिकेटर के साथ 10 खेल पत्रकार, 10 सांख्यिकीविद और 10 विश्लेषक शामिल हुए थे।

धोनी और रोहित शर्मा ने जीते इतने खिताब

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कप्तानी करते हुए सबसे सफल कप्तान साबित हुए, आईपीएल में उन्होंने 11 बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से कप्तानी की, जिसमें 10 बार टीम को उन्होंने प्लेऑफ में पहुंचाया, साथ ही तीन बार आईपीएल का विजेता भी बनाया और पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उपविजेता भी रही।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो साल 2013 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान बनाया गया था, जिसके बाद उन्होंने टीम को चार बार आईपीएल का खिताब जिता कर सबसे सफल कप्तानों की श्रेणी में अपने आप को सबसे ऊपर कर लिया।

इन खिलाड़ियों को भी चुना गया सर्वश्रेष्ठ

दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में चुना गया है, जबकि श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा को महानतम गेंदबाज के रूप में चुना गया।

विराट कोहली (Virat Kohli) की बात की जाए तो उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की ओर से महानतम भारतीय बल्लेबाज चुना गया है। विराट कोहली ने आईपीएल खेलते हुए 177 आईपीएल मैचों में 5412 रन जोड़े हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस सबसे ऊपर है, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल खिताब 4 बार जीता है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल तीन बार जीतने में सफल रही है, इसके अलावा दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी यह खिताब जीता है। सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल का खिताब एक-एक बार जीता है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com