राष्ट्रीय खेल 2002 के बाद मेरे करियर ने उड़ान भरी : सानिया
राष्ट्रीय खेल 2002 के बाद मेरे करियर ने उड़ान भरी : सानियाSyed Dabeer Hussain - RE

राष्ट्रीय खेल 2002 के बाद मेरे करियर ने उड़ान भरी : सानिया मिर्जा

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने राष्ट्रीय खेल 2022 के शुरू होने से पहले रविवार को कहा कि राष्ट्रीय खेलों ने उनके करियर को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन दिया।

नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने राष्ट्रीय खेल 2022 के शुरू होने से पहले रविवार को कहा कि राष्ट्रीय खेलों ने उनके करियर को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन दिया है। सानिया ने कहा, मैं सिर्फ 16 साल की थी जब 2002 में राष्ट्रीय खेल आयोजित हुए। मैंने अच्छा प्रदर्शन करके प्रसिद्धि हासिल की। यह मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रोत्साहन साबित हुआ था।

हैदराबाद से आने वाली सानिया ने इसके बाद अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीते। सानिया इससे पहले दिल्ली की जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप से लेकर राष्ट्रीय खेलों और हैदराबाद के डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट तक भारत में भी खूब टेनिस खेल चुकी थीं। उनके इस स्वर्णिम सफर ने कई युवाओं को प्रेरित किया, जिनमें एक नाम अंकिता रैना का भी आता है।

सानिया ने सात सालों बाद राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, मैं आयोजकों की सफलता की कामना करती हूं और प्रतियोगियों को उनकी आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, यह अंतरराष्ट्रीय पर्दे पर आने से पहले खुद को परखने के लिये सही मंच है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल अद्वितीय हैं, क्योंकि यहां अनुभवी खिलाड़ियों और उभरते हुए सितारों का एक मिश्रण देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय खेलों में शीर्ष एथलीटों की उपस्थिति उभरती प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com