इशांत शर्मा को छक्का मारता देख, धोनी ने दी थी जडेजा को गाली

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट विशेषज्ञ गेंदबाज इशांत शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, धोनी ने दी थी जडेजा को गाली...
इशांत शर्मा को छक्का मारता देख, धोनी ने दी थी जडेजा को गाली
इशांत शर्मा को छक्का मारता देख, धोनी ने दी थी जडेजा को गालीSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट विशेषज्ञ गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त पिछले साल का आईपीएल चल रहा था, उस दौरान एक मैच में इशांत शर्मा के चौके, छक्के मारने पर किस तरह महेंद्र सिंह धोनी आग बबूला हो गए थे।

ईशांत शर्मा ने यह सब एक लाइव वीडियो चैट के दौरान बताया है। आईपीएल का यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा था।

ईशांत शर्मा ने बताया कि इस मुकाबले में मैंने धोनी को गुस्सा दिला दिया था। मैंने रवींद्र जडेजा के एक ओवर में 10 रन ठोके थे, धोनी ने इसके बाद जडेजा को गाली देकर अपना गुस्सा निकाला था।

इशांत शर्मा के चौके, छक्कों से गुस्सा हुए धोनी

इशांत शर्मा ने बताया कि जडेजा की एक गेंद पर उन्होंने पहले चौका मारा, जिसके बाद धोनी उनको स्लेज कर रहे थे कि मैं कभी छक्का नहीं मार सकता, इसके बाद मैंने जैसे ही जडेजा कि गेंद पर छक्का मारा तो मैंने धोनी की ओर देखा तो वह जडेजा पर भड़क उठे थे।

लिंक पर क्लिक कर सुने इशांत शर्मा ने क्या कहा..

साल 2018 का यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ी आसानी से जीत लिया था।

आपको बता दें कि इस साल आईपीएल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब स्थितियां सामान्य होने के बाद ही बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल (IPL) पर कोई निर्णय लेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com