सोनम ने ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी को फिर हराकर स्वर्ण जीता

हरियाणा की सोनम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान रेलवे की साक्षी मलिक को टाटा 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।
सोनम ने ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी को फिर हराकर स्वर्ण जीता
सोनम ने ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी को फिर हराकर स्वर्ण जीताSocial Media

राज एक्सप्रेस। हरियाणा की सोनम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान रेलवे की साक्षी मलिक को टाटा 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को 62 किग्रा वर्ग में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया। प्रतियोगिता में सभी निगाहें स्टार पहलवान साक्षी पर टिकी हुई थीं। साक्षी फाइनल तक तो पहुंचीं लेकिन सोनम ने उन्हें पराजित कर दिया। सोनम को स्वर्ण और साक्षी को रजत मिला। इस वजन वर्ग में मध्य प्रदेश की पुष्पा और हरियाणा की मनीषा को कांस्य पदक मिला।

रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली साक्षी को अभी तक ओलम्पिक कोटा नहीं मिला है। इस साल जुलाई अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए अब तक सिर्फ एक महिला पहलवान विनेश फोगाट ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक की बदौलत टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल किया है। भारतीय पहलवानों को आगामी महीनों में कोटा हासिल करने के दो मौके मिलेंगे। दिन के अन्य मुकाबलों में हरियाणा की मीनाक्षी ने अपने ही राज्य की हैनी कुमारी को 50 किग्रा में हराकर स्वर्ण पदक जीता। हैनी को रजत मिला। महाराष्ट्र की श्वाति शिंदे और दिल्ली की कीर्ति के हिस्से में कांस्य पदक आये।

55 किग्रा में हरियाणा की अंजू ने स्वर्ण और दिल्ली की बंटी ने रजत जीता। फाइनल में अंजू ने बंटी को हराया। यूपी की इंदू तोमर और दिल्ली की सुषमा शौकीन ने कांस्य जीता।

57 किग्रा में हरियाणा की अंशु ने स्वर्ण, रेलवे की ललिता ने रजत तथा मध्य प्रदेश की रमन यादव और हरियाणा की मानसी ने कांस्य पदक जीता।

72 किग्रा में रेलवे की पिंकी ने स्वर्ण, हरियाणा की नैना ने रजत तथा यूपी की प्रियंका और रेलवे की कविता ने कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में रविवार को 53, 59, 65, 68 और 76 किग्रा के मुकाबले होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com