धोनी की कप्तानी में गांगुली और द्रविड़ का मिश्रण: पूर्व टीम मैनेजर
धोनी की कप्तानी में गांगुली और द्रविड़ का मिश्रण: पूर्व टीम मैनेजरSocial Media

धोनी की कप्तानी में गांगुली और द्रविड़ का मिश्रण: पूर्व टीम मैनेजर

भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पूर्व कप्तान गांगुली और द्रविड़ का मिश्रण है।

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर रह चुके लालचंद राजपूत का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का मिश्रण है। पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली की कप्तानी को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने माना कि गांगुली भारत में क्रिकेट खेलने के तरीकों में बदलाव लेकर आए और धोनी इसे आगे लेकर गए। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया था और पूर्व मैनेजर का मानना है कि धोनी में पूर्व कप्तान गांगुली के काफी गुण हैं।

पूर्व मैनेजर ने दिया यह बयान

पूर्व मैनेजर राजपूत स्पोर्ट्सक्रीड़ा से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और गांगुली की कप्तानी को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि-

गांगुली खिलाड़ियों को आत्मविश्वास दिया करते थे और उन्होंने भारतीय टीम की मानसिकता में काफी बदलाव किए और मुझे लगता है कि धोनी इसी बात को आगे लेकर गए। अगर धोनी को लगा कि किसी खिलाड़ी में काबिलियत है, तो वह उन्हें पूरा मौके देने की कोशिश करते थे।

लालचंद राजपूत, पूर्व मैनेजर, भारतीय क्रिकेट टीम

धोनी की कप्तानी में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का है मिश्रण

पूर्व मैनेजर ने आगे कहा कि अगर इमानदारी से बात कहूं तो वह काफी शांत है, एक कप्तान को मैदान पर रहते हुए फैसले लेने होते हैं और वह दो कदम आगे की सोचते हैं, एक चीज जो मुझे उनकी अच्छी लगती है वह सोचने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का मिश्रण नजर आता है।

सौरव गांगुली काफी आक्रमक कप्तान रहे हैं, राहुल द्रविड़ अपनी कप्तानी में कुछ शांत थे, दोनों के गुण धोनी में नजर आते हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी के सभी खिताब जीते हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर वन पर आई थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com