Asian Games : श्रीलंका ने थाईलैंड को आठ विकेट से हराया
Asian Games : श्रीलंका ने थाईलैंड को आठ विकेट से हरायाSocial Media

Asian Games : श्रीलंका ने थाईलैंड को आठ विकेट से हराया

एशियाई खेल 2023 में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को खेले गये तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड को आठ विकेट से हराया दिया है।

हाइलाइट्स :

  • एशियाई खेल 2023 में श्रीलंका और थाईलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला।

  • श्रीलंका ने थाईलैंड को आठ विकेट से हराया।

  • अनुष्का संजीवनी और चमारी अटापट्टू (कप्तान) ने श्रीलंका को दी ठोस शुरुआत।

हांगझोउ। एशियाई खेल 2023 में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को खेले गये तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड को आठ विकेट से हराया दिया है। आज श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड ने 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 78 रन स्कोर बनाया। थाईलैंड की ओर सबसे अधिक नाबाद 31 रन चानिदा सुथ्थीरुआंग ने बनाये। इसके अलावा उनकी टीम के किसी खिलाड़ी का स्कोर दहाई अंक में भी नहीं पहुंचा सका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत अनुष्का संजीवनी और चमारी अटापट्टू (कप्तान) ने की। दोनो सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। श्रीलंका का पहला विकेट ओपनर चमारी अटापट्टू (कप्तान) ( 27) के रूप में सातवें ओवर में गिरा। अटापट्टू को पुत्थावॉन्ग ने चाईवाई के हाथों कैच कराकर पवैलिया का रास्ता दिखाया। वहीं श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक 32 रन अनुष्का संजीवनी ने बनाए। संजीवनी को नौवें ओवर में पुत्थावॉन्ग ने तिप्पॉच के हाथों कैच कराकर आउट किया। उस समय टीम का स्कोर 65 रन था। हर्षिता समाराविक्रमा (14) और विश्मी गुणारत्ना (8) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को तीन अतिरिक्त रन मिले। श्रीलंका टीम ने 10.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com