स्टार मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नगंगोम डिंको सिंह का कैंसर और कोरोना से जूझने के बाद यहां गुरुवार को निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे।
स्टार मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
स्टार मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोकSocial Media

राज एक्सप्रेस। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नगंगोम डिंको सिंह का कैंसर और कोरोना से जूझने के बाद यहां गुरुवार को निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में स्टार मुक्केबाज के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, '' डिंको सिंह एक खेल सुपरस्टार और एक उत्कृष्ट मुक्केबाज थे, जिन्होंने कई पुरस्कार जीते और मुक्केबाजी की लोकप्रियता को आगे बढ़ाने में भी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

उल्लेखनीय है कि दिवंगत डिंको सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उन्हें इलाज के लिए इम्फाल में अपना घर बेचना पड़ा था। उन्होंने 13वें एशियाई खेलों बैंकॉक में 54 किग्रा वर्ग मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय नौसेना में सेवा की थी। उन्होंने 1997 में बैंकॉक में किंग्स कप भी जीता था। मुक्केबाजी में देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इम्फाल के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने शोक संदेश में कहा, ''आज सुबह डिंको सिंह के निधन के बारे में सुन कर मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डिंको सिंह मणिपुर के अब तक के सबसे उत्कृष्ट मुक्केबाजों में से एक थे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।" मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मणिपुर के मुक्केबाज गंगोम डिंको सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री नायडू ने बृहस्पतिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्री डिंको सिंह के निधन से देश ने एक विलक्षण प्रतिभा को खो दिया है। उन्होंने कहा, ''देश के प्रसिद्ध मुक्केबाज, मणिपुर निवासी श्री गंगोम डिंको सिंह के असामयिक निधन का समाचार पा कर दुखी हूं। देश ने एक विलक्षण खिलाड़ी को खोया है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों और सहयोगियों के साथ हैं। ओम शांति।"

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com