सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पूरे खेल जगत में दुख का माहौल

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने आज आत्महत्या कर ली...
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पूरे खेल जगत में दुख का माहौल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पूरे खेल जगत में दुख का माहौलSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने आज आत्महत्या कर ली। उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने के बाद पूरा खेल जगत दुखी है। सभी इस बात से हैरान है कि इस बेहतरीन युवा एक्टर ने इतनी जल्दी यह कदम क्यों उठा लिया। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में ही आत्महत्या की है। महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित उनकी फिल्म साल 2016 में काफी लोकप्रिय हुई थी, जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने कई फिल्में कीं और वे अपने करियर के चरम पर थे।

सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों ने जताया दुख

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आज आत्महत्या कर ली, उनके दुनिया से चले जाने के बाद खेल जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे कई खिलाड़ियों ने दुख जताया। सभी हैरान हैं कि बॉलीवुड में इतने कम समय में इतना बड़ा नाम कमाने वाले अभिनेता ने आखिर ऐसा क्यों किया।

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा कि युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि जीवन बड़ा नाजुक है, कौन क्या कर रहा है यह हम नहीं जानते...

देश की शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं विश्वास नहीं कर सकता कि सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे, कोई मुझे कह दे कि यह फेक न्यूज़ है।

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा कि यह झटका लगने जैसा है, इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।

पूरे खेल जगत सहित पूरा देश विश्वास नहीं कर पा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा बेहतरीन अभिनेता जिसने कम समय में ही बॉलीवुड में ऊंचाइयां छू ली थी, वह इस तरह अचानक सभी को छोड़ कर क्यों चला गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co