टोक्यो पैरालंपिक : छह स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर चीन

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों 2020 में पदक तालिका में चीन कुल 16 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। उसके पास छह स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हैं।
टोक्यो पैरालंपिक : छह स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर चीन
टोक्यो पैरालंपिक : छह स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर चीनSocial Media

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों 2020 में पदक तालिका में चीन कुल 16 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। उसके पास छह स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हैं। तालिका में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है जिसके पास कुल 12 पदक हैं। ऑस्ट्रेलिया ने खेलों के पहले दिन बुधवार को छह स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा उसके पास दो रजत और चार कांस्य पदक हैं।

साइकिलिस्ट पैगे ग्रीको ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बुधवार को न केवल महिलाओं की ट्रैक साइक्लिंग सी1-3 तीन हजार मीटर व्यक्तिगत पीछा प्रतियोगिता जीती, बल्कि अपने पिछले तीसरे वर्ग के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ा जो उन्होंने उसी दिन क्वालीफिकेशन में बनाया था। एथलीटों को बुधवार को दिए गए 24 स्वर्ण पदकों में यह पहला स्वर्ण था। इस दिन तैराकी और व्हीलचेयर फेंसिंग (तलवारबाजी) में भी पदक प्रदान किए गए, जिसमें चीन ने चारों स्वर्ण पदक जीते। व्हीलचेयर फेंसर ली हाओ ने पैरालंपिक पदार्पण में यूक्रेन के आर्टेम मैनको को हरा कर चीन को फेंसिंग में पहला स्वर्ण दिलाया।

इसके बाद चीनी तैराक झांग ली ने महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल-एस5 में देश के लिए पांचवां स्वर्ण पदक जीता। ब्रिटेन की टुली किर्नी आखिरी 50 मीटर में पिछड़ गई, जिन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन 16वें राउंड में :

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल यहां गुरुवार को टोक्यो पैरालंपिक में ग्रेट ब्रिटेन की मेगन शेकलटन को 3-1 से हराकर महिला एकल वर्ग चार टेबल टेनिस स्पर्धा के 16वें राउंड में पहुंच गईं। 34 वर्षीय भाविनाबेन ने 41 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में शेकलटन को 11-7, 9-11, 17-15, 13-11 से हराया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com