थाईलैंड को हराकर वियतनाम ने विश्व कप खेलने की उम्मीदों को जिन्दा रखा

वियतनाम ने एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 प्लेऑफ मुकाबले में थाईलैंड को 2-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप में खेलने की अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखा।
थाईलैंड को हराकर वियतनाम ने विश्व कप खेलने की उम्मीदों को जिन्दा रखा
थाईलैंड को हराकर वियतनाम ने विश्व कप खेलने की उम्मीदों को जिन्दा रखाSocial Media

नवी मुम्बई। वियतनाम ने बुधवार को यहां के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 प्लेऑफ मुकाबले में थाईलैंड को 2-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप में खेलने की अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखा।

रविवार को चाइनीज ताइपे के खिलाफ राउंड रोबिन प्लेऑफ मुकाबले में जीत वियतनाम के लिए विश्व कप का टिकट पक्का कर देगी और वह चीन, जापान, कोरिया, फिलिपींस के साथ अगले साल आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेने वाले देशों की सूची में जुड़ जाएगा। सह मेजबान होने के नाते आस्ट्रेलिया पहली ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। थाईलैंड की आगे जाने की उम्मीदें हालांकि धूमिल हैं। उसे इसे बनाने रखने के लिए शुक्रवार को चीनी ताइपे पर जीत दर्ज करनी होगी। अगर वह इसमें नाकाम रहा तो वह इंटर कन्फेडरेशन प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर सकेगा।

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया के क्वार्टर फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद मैदान पर उतरी दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में अच्छा खेलते हुए सुखद अहसास के साथ घर लौटने का मौका था और इस ओर वियतनाम ने पहले कदम बढ़ाया। थाई अपने खिलाड़ियों के कोविड-19 से ग्रसित होने से परेशान थी लेकिन अब उसे आगे देखने की जरूरत थी। वियतनाम ने हालांकि उसकी कमजोर मानसिक स्थिति का लाभ लेते हुए जल्द ही मैच पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया। मैच का पहला गोल वियतनामी कप्तान न्हू ने 19वें मिनट में किया। न्हू ने बॉक्स के सेंटर से एक बेहतरीन शाट पर यह गोल किया।

थाई टीम पहले गोल से सदमे से उबर पाती, उससे पहले ही पांच मिनट बाद ही वियतनाम ने दूसरा गोल कर लीड को दोगुना कर दिया। यह गोल थाई थी थाओ ने नुयेन थी तुयेत डुंग के एक कार्नर क्रास पर हेडर के जरिए किया। वियतनाम की टीम दो मिनट बाद ही तीसरा गोल करने के करीब थी लेकिन लेफ्ट पोस्ट ने फाम हाई येन के प्रयास को बेकार कर दिया। न्हू ने इसके बाद गेंद को फिर से नेट में डाला लेकिन इस बार वीएआर ने उन्हें ऑफ साइड करार दिया। भारत में पहली बार वीएआर का उपयोग हो रहा है।

अंतिम समय में रेड कार्ड को लेकर ड्रामा हुआ। थाई खिलाड़ी कंचनापोर्न साएनखुन को मैदान के बाहर भेजा गया क्योंकि उन्होंने गोल की ओर बढ़ रहीं नाह के खिलाफ ऐन मौके पर फाउल किया था। अब वियतनाम को रविवार को चीनी ताइपे के खिलाफ खेलना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com