प्रतिभा स्काउट के रूप में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए विनय कुमार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को गुरुवार को मुंबई इंडियंस का प्रतिभा स्काउट चुना गया है।
प्रतिभा स्काउट के रूप में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए विनय कुमार
प्रतिभा स्काउट के रूप में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए विनय कुमारSocial Media

मुंबई। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को गुरुवार को मुंबई इंडियंस का प्रतिभा स्काउट चुना गया है। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा, '' मुझे खुशी है कि विनय हमारे प्रतिभा स्काउट कार्यक्रम में शामिल हुए। मुंबई इंडियंस प्रतिभा की खोज और युवाओं के पोषण में विश्वास के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों पर स्थापित है। मुझे विश्वास है कि विनय हमारी विचारधारा में मूल्य जोड़ेंगे और स्काउटिंग को मजबूती प्रदान करेंगे।

विनय ने कहा, ''मुंबई इंडियंस के साथ फिर से जुड़ने के इस अवसर के लिए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुंबई इंडियंस खेल के हर पहलू में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करता है और प्रतिभा की खोज निसंदेह उनकी प्रमुख ताकत है। यह एक नया अध्याय है और व्यक्तिगत रूप से मैं इसे क्रिकेट को वो सब कुछ वापस देने के अवसर के रूप में मानता हूं जो मुझे इससे मिला है।"

इससे पहले दिसंबर 2020 में पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल भी प्रतिभा स्काउट के रूप में मुंबई इंडियंस सेट-अप में शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व मध्यम तेज गेंदबाज 2015 और 2017 आईपीएल सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के विजयी अभियानों का हिस्सा था। विनय ने 2008 में आईपीएल में पदार्पण किया था और उनका आईपीएल अभियान 105 विकेट के साथ समाप्त हुआ था।

कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी के दो खिताब दिलाने वाले विनय ने घरेलू सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने अपना रणजी अभियान 442 विकेटों के साथ समाप्त किया। उन्होंने भारत के लिए 41 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। विनय ने इसी साल फरवरी में प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com