वॉशिंगटन सुंदर भारतीय क्रिकेट के भविष्य हैं : रवि शास्त्री
वॉशिंगटन सुंदर भारतीय क्रिकेट के भविष्य हैं : रवि शास्त्रीSocial Media

वॉशिंगटन सुंदर भारतीय क्रिकेट के भविष्य हैं : रवि शास्त्री

शास्त्री ने क्रिकइंफो के शो टी20 टाइम आउट में कहा, वॉशिंगटन सुंदर भविष्य में भारत के प्रमुख ऑलराउंडरों में से एक होने जा रहे हैं। वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं।

मुंबई। रविवार को घोषित किए गए टी20 और टेस्ट दल में वॉशिंगटन सुंदर जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इसके बावजूद पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का मानना है कि वॉशिंगटन भविष्य में भारत के तीनों प्रारूपों के हरफनमौला खिलाड़ी बनेंगे। वॉशिंगटन का टेस्ट डेब्यू शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल के दौरान ही हुआ था। साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने भारतीय टीम की जीत में एक अहम भूमिका निभाई थी।

शास्त्री ने क्रिकइंफो के शो टी20 टाइम आउट में कहा, वह भविष्य में भारत के प्रमुख ऑलराउंडरों में से एक होने जा रहे हैं। वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। आपके पास रवींद्र जडेजा आज हैं। तीन साल बाद अगर वह फिट रहे तो खेलेंगे, अक्षर पटेल भी हैं लेकिन यह खिलाड़ी आने वाले समय में तीनों प्रारूपों का प्रमुख ऑलराउंडर होगा।

उन्होंने कहा, वॉशिंगटन एक गंभीर क्रिकेटर है। वह अभी भी बहुत कम उम्र के हैं, उसे अपने खेल को समझना होगा। सफेद गेंद की प्रारूप में शॉट चयन में वह जल्द ही सुधार करेंगे। उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना होगा ताकि वह चोट से ग्रस्त न हो। कोई बहाना नहीं। वह एक्स, वाई, जेड पर निर्भर नहीं हो सकता। उसे खु़द को आईने में देखना होगा और कहना होगा कि मैं कड़ी मेहनत करना चाहता हूं और मैं अगले तीन वर्षों में भारतीय क्रिकेट में अग्रणी ऑलराउंडर बनना चाहता हूं और वह आसानी ऐसा कर सकता है।

शास्त्री ने कहा कि 22 वर्षीय वॉशिंगटन टेस्ट टीम में आसानी से फिट हो सकते हैं, लेकिन उन्हें टी20 में अपनी बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत है। शास्त्री ने कहा, 'टी20 में शॉट्स के चयन में पर उन्हें काम करना होगा। टेस्ट क्रिकेट में वह भविष्य में नंबर 6 के स्थान पर कब्जा कर सकते हैं। विदेशों में वह आपको एक विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर गेंदबाजी करते हुए टीम को संतुलन देते हैं। भारत में वह नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में वह गेंदबाजी कर सकते हैं। उसकी गेंदबाजी में कोई समस्या नहीं है। उन्हें सिर्फ यह समझना है कि किस खिलाड़ी को कौन से लेंथ पर गेंदबाजी करनी है।

वहीं इसी शो में डेनियल वेटोरी ने कहा, वॉशिंगटन को नंबर 6 बल्लेबाज बनने के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में और समय चाहिए। वेटोरी ने कहा, कभी-कभी उनके पास किसी ऐसी तकनीक होती है जो बड़ी गेंदों को हिट करने के लिए कभी पीछे नहीं हटते। मेरे हिसाब से रवि सही कह रहे हैं, उनके पास वह कौशल है। हालांकि वॉशिंगटन को नंबर 6 बल्लेबाज बनने के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में और समय चाहिए।

वेटोरी ने आगे कहा, मेरे पास एक सवाल है कि आप जडेजा जैसे किसी खिलाड़ी को देखें जिसे प्रथम श्रेणी ने निपुण बनाया, उन्होंने वहां हजारों गेंदों का सामना किया है। क्या सुंदर को अपनी बल्लेबाजी को विकसित करने के लिए पर्याप्त प्रथम श्रेणी क्रिकेट मिलता है हमने पहले भी देखा है कि पुछल्ले क्रम के जो भी बल्लेबाज नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के योग्य बने है, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हजारों रन बनाए हैं। सफेद गेंद के क्रिकेट में अगर उन्हें टीम में मौका नहीं मिलता है तो इसका एक कारण उनकी बल्लेबाजी हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com