पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 30 लाख कमाकर शांति से जीना चाहते थे धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने बड़ा खुलासा किया है।
पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 30 लाख कमाकर शांति से जीना चाहते थे धोनी
पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 30 लाख कमाकर शांति से जीना चाहते थे धोनीSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने बड़ा खुलासा किया है। महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दौर में 30 लाख रुपए कमाकर अपने गृह नगर रांची में चैन से रहना चाहते थे। भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने इस बात का खुलासा किया है, जो भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम भी साझा कर चुके हैं।

भारत को आईसीसी का हर बड़ा खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपने कैरियर के शुरुआती दौर में सादा जीवन जीने का विचार रखते थे। साल 2007 में T20 विश्वकप फिर 2011 में एकदिवसीय विश्वकप के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी भी महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को दिलवाई है।

वसीम जाफर ने किया खुलासा

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने धोनी को लेकर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के शुरुआती दौर में 30 लाख कमाकर अपने गृह नगर रांची में चैन से जीना चाहते थे, यह भारतीय टीम में होते हुए उन्होंने पहले और दूसरे साल में कहा था। वसीम जाफर ने इस बात का खुलासा ट्विटर हैंडल पर एक प्रशंसक के जवाब के दौरान दिया।

महेंद्र सिंह धोनी इस साल आईपीएल के 13वें संस्करण में वापसी करने वाले थे, लेकिन फिलहाल कोरोना वायरस के चलते आईपीएल पर खतरे की तलवार लटकी हुई है।

आपको बता दें कि वसीम जाफर ने पिछले महीने ही सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। वसीम जाफर को घरेलू क्रिकेट का महान खिलाड़ी भी माना जाता है, जब उन्होंने ट्विटर पर लोगों से सवाल करने को कहा तो एक प्रशंसक ने उनसे सवाल किया कि धोनी से जुड़ी यादों के बारे में कुछ बताएं, तब उन्होंने धोनी को लेकर यह बड़ी बात बताई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com